लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में सुबह हुई भारी बारिश, अगले तीन-चार दिन अधिक वर्षा होने की संभावना

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 5, 2023 07:47 IST

नोएडा में भी वीकेंड पर बारिश होने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री जबकि अधिकतम 32 डिग्री दर्ज किया गया है। इस सप्ताहांत दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम के विभिन्न हिस्सों में सुबह भारी बारिश हुई।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों में दिल्ली में घने बादलों के साथ बारिश हो सकती है।तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर का मौसम अजीब रंग दिखा रहा है। दोपहर में उमस और सुबह-शाम बारिश हो रही है। शनिवार को नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम के विभिन्न हिस्सों में सुबह भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों में दिल्ली में घने बादलों के साथ बारिश हो सकती है। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

मौसम विभाग ने शनिवार को करावल नगर, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, सीलमपुर, शहादरा, विवेक विहार, लाल किला, प्रीत विहार, राजीव चौक, आईटीओ, इंडिया गेट, अक्षरधाम, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, मालवीय नगर, कालकाजी और तुगलकाबाद सहित दिल्ली के कुछ स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश के साथ तूफान की भविष्यवाणी की है।

नोएडा में भी वीकेंड पर बारिश होने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री जबकि अधिकतम 32 डिग्री दर्ज किया गया है। इस सप्ताहांत दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों क्रमशः 34 और 26 डिग्री पर रह सकते हैं। 6 अगस्त को कुछ बूंदाबांदी भी देखने को मिलेगी। बादल छाए रह सकते हैं। 

अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है। 7 से 9 अगस्त तक बिल्कुल भी बारिश नहीं होगी। इस दौरान भारी बारिश की संभावना नहीं है। अगले सप्ताह बुधवार तक भी बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। आईएमडी ने 6 अगस्त तक दिल्ली में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके बाद तीन दिन तक बादल छाए रहेंगे, बारिश नहीं होगी। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। 

10 अगस्त से दिल्ली में फिर से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। 6 अगस्त को गुरुग्राम और गाजियाबाद में बारिश की हल्की संभावना है लेकिन आज का मौसम बिल्कुल साफ है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में भी कई स्थानों पर ऐसी ही मौसम स्थिति बने रहने की संभावना है।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमदिल्ली-एनसीआरगुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब