लाइव न्यूज़ :

Delhi-NCR Rains: 24 घंटे से बारिश जारी, जलमग्न और यातायात बाधित, अधिक बारिश होने के आसार, न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस, अलर्ट जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2024 13:31 IST

Delhi-NCR Rains: रिज स्टेशन ने 69.4 मिमी, दिल्ली विश्वविद्यालय ने 56.5 मिमी, लोधी रोड ने 28.2 मिमी, आया नगर ने 19.5 मिमी और पालम ने 18 मिमी बारिश दर्ज की।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi-NCR Rains: बारिश के कारण कई सड़कें जलमग्न हो गईं, यातायात बाधित हो गया।Delhi-NCR Rains: धौला कुआं से महिपालपुर की ओर एनएच-48 पर यातायात प्रभावित है।Delhi-NCR Rains: आउटर रिंग रोड, नांगलोई से टिकरी बॉर्डर की ओर जाने वाले रोहतक रोड शामिल है।

 

 

 

 

Delhi-NCR Rains: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में देर रात बारिश हुई, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए और यातायात बाधित हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को और अधिक बारिश होने के आसार हैं मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। मौसम विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के पिछले 24 घंटों में सफदरजंग मौसम केंद्र ने 29.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की, जबकि रिज स्टेशन ने 69.4 मिमी, दिल्ली विश्वविद्यालय ने 56.5 मिमी, लोधी रोड ने 28.2 मिमी, आया नगर ने 19.5 मिमी और पालम ने 18 मिमी बारिश दर्ज की। रात ढाई बजे से सुबह साढ़े पांच बजे के बीच हुई बारिश के कारण कई सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे यातायात बाधित हो गया।

जलभराव के कारण यातायात में व्यवधान के बारे में लोगों को सूचित करते हुए पुलिस ने फोटो और वीडियो पोस्ट किए तथा लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से बचने एवं वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी। दिल्ली यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘जीजीआर पीडीआर में जलभराव के कारण धौला कुआं से महिपालपुर की ओर एनएच-48 पर यातायात प्रभावित है।

कृपया अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाएं।’’ यातायाज पुलिस ने कई पोस्ट में यह भी बताया कि विभिन्न सड़कों पर यातायात प्रभावित है, जिनमें कालकाजी से डिफेंस कॉलोनी की ओर जाने वाले लाला लाजपत राय मार्ग, बुध विहार से पूठ खुर्द की ओर जाने वाले मेन कंझावला रोड, आउटर रिंग रोड, नांगलोई से टिकरी बॉर्डर की ओर जाने वाले रोहतक रोड शामिल है।

पुलिस ने कहा, ‘‘कृपया मुंडका जाने से बचें और वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।’’ मौसम विभाग के अनुसार आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में दिन में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे तथा हल्की से मध्यम बारिश होगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने की संभावना है।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीबाढ़NCRमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम