लाइव न्यूज़ :

Delhi Rains Updates: दिल्ली में आफत की बारिश, नबी करीम इलाके में दीवार धराशाही; 1 की मौत 2 घायल

By अंजली चौहान | Updated: September 13, 2024 09:43 IST

Delhi Rains LIVE Updates: दिल्ली के नबी करीम इलाके में घर की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 2 घायल....

Open in App

Delhi Rains LIVE Updates: देश की राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनकर बरस रही है। देर रात से हो रही बारिश शुक्रवार 13 सितंबर को भी जारी है और आज भी दिनभर इसका असर रहने वाला है। इस बीच, मध्य दिल्ली के नबी करीब इलाके में बारिश के कारण एक बाउंड्री वॉल गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। दर्दनाक मौत वाले शख्स की पहचान रहमत के रूप में हुई है जो  35 वर्ष का है और वह उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला था और ई-रिक्शा चालक था।

दिल्ली पुलिस और राहत बचाव टीम घटना की सूचना मिलते फौरन वहां पहुंची और रेस्क्यू के काम में जुट गई। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने सूचना दी कि मलबे को हटाने का काम जारी है जिसमें से दो लोगों को बचा लिया गया है और उनका इलाज कराया जा रहा है। वहीं, अन्य शख्स की दुखद मौत हो गई। 

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में सुबह सात बजे फोन आया और तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि दो लोगों को बचा लिया गया, लेकिन कुछ लोगों के दीवार के मलबे में फंसे होने की आशंका है। दमकल अधिकारी, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर हैं। अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है।

इस बीच, आईएमडी ने कहा कि दबाव शुक्रवार दोपहर तक कमजोर होकर कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल जाएगा। आईएमडी ने कहा कि मध्य उत्तर प्रदेश पर बना दबाव पिछले छह घंटों में छह किमी प्रति घंटे की औसत गति से उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर पूर्व की ओर बढ़ना जारी रखने और धीरे-धीरे कमजोर होकर एक सुस्पष्ट निम्न दबाव वाले क्षेत्र में बदलने की संभावना है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसमानसूनभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए