लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: चर्च में प्रार्थना के दौरान भीड़ ने किया हमला, तोड़फोड़ और नारेबाजी से फैलाई दहशत, एक गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: August 22, 2023 14:39 IST

रविवार की प्रार्थना के दौरान भीड़ ने दिल्ली के एक चर्च में घुसकर तोड़फोड़ की। कथित तौर पर एक हिंदू संगठन से जुड़ी भीड़ ने प्रार्थना कक्ष के अंदर नारे भी लगाए।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में ताहिरपुर इलाके में चर्च में हमला हिंदू संगठनों पर लगा हमले का आरोपपुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली के ताहिरपुर इलाके में चर्च में हमले की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों की भीड़ द्वारा प्रार्थना के समय चर्च में हमला किया गया और नारे बाजी और तोड़फोड़ की गई।

आरोप है कि रविवार को कथित तौर पर एक हिंदू संगठन से जुड़ी भीड़ एक चर्च में घुस गई। भीड़ ने कथित तौर पर सिय्योन प्रार्थना कक्ष में तोड़फोड़ की, तोड़फोड़ की और प्रार्थना कक्ष के अंदर नारे भी लगाए।

मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में और फौरन कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस चर्च के पास लगे सीसीटीवी की मदद से अन्य आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

गौरतलब है कि शिकायतकर्ताओं ने जब जीटीबी एन्क्लेव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करने की कोशिश की, तो लोगों ने पुलिस स्टेशन पर भी नारे लगाए। 

क्यों हुआ हमला?

दरअसल, हिंदू संगठन का आरोप है कि चर्च में प्रार्थना की आड़ में उनके धर्म के खिलाफ गलत शब्द कहे जा रहे थें। जब हिंदू संगठन ने ये शब्द सुने तो वह गुस्से में आकर चर्चा में पहुंच गए। बताया जा रहा है कि भीड़ ने चर्च में काफी तोड़फोड़ की है। इसके कारण चर्च में रखा सामान टूट गया है जिससे काफी नुकसान हुआ। 

इस हमले में एक शख्स को मामूली चोटें भी आई है। ऐसे में पुलिस ने इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले में और जांच कर पता लगाने की कोशिश कर रही है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसचर्च
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति