लाइव न्यूज़ :

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने थमाया एमसीडी को नोटिस, पूछा- किस आधार पर किया नवरात्रि में मीट बैन

By रुस्तम राणा | Updated: April 7, 2022 19:44 IST

आयोग ने तीनों निगमों के महापौर और आयुक्तों को नोटिस भेजकर उनसे यह जवाब मांगा है कि उन्होंने किस आधार पर मीट की दुकानों व होटलों को बंद करने के आदेश दिए हैं। मामले में राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है।

Open in App

नई दिल्ली: दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने नवरात्रि के दौरान मांस की दुकानों के बंद होने की खबरों पर दिल्ली नगर निगम के तीनों आयुक्तों और महापौरों को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में आयोग ने तीनों निगमों के महापौर और आयुक्तों को नोटिस भेजकर उनसे यह जवाब मांगा है कि उन्होंने किस आधार पर मीट की दुकानों व होटलों को बंद करने के आदेश दिए हैं। मामले में राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है।

आयोग के अध्यक्ष जाकिर खान ने इस फैसले को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि ये देश सभी का है और सभी को संवैधानिक आजादी है। जैसे नवरात्र चल रहा है, वैसे ही रमजान का महीना भी चल रहा है। सभी लोगो को एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए। उन्हों कहा, जहां हिंदू भाइयो के बहुल इलाके हैं, वहां मुस्लिम भाइयों को भी ख्याल रखने की जरूरत है कि उनको कोई परेशानी ना हो, इसी तरह जो मुस्लिम बहुल इलाके हैं वहां इस तरह का आदेश देना जरूरी नही है।

बता दें कि बीते 4 अप्रैल को साउथ दिल्ली के मेयर द्वारा यह फैसला लिया गया था कि नवरात्रि के चलते 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक साउथ दिल्ली में मीट की दुकानें बंद रहेंगी। साउथ दिल्ली के मेयर मुकेश सुर्यान ने कहा था कि नवरात्रि के दौरान, दिल्ली में 99 प्रतिशत घर लहसुन और प्याज का उपयोग नहीं करते हैं, इसलिए हमने फैसला किया है कि दक्षिण एमसीडी में कोई मांस की दुकान नहीं खुलेगी। यह फैसला कल (मंगलवार) से लागू होगा। उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

टॅग्स :Delhi Municipal CorporationChaitra Navratriदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत