लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन पर लगा लॉकडाउन उल्लंघन का आरोप, पुलिस ने टोका तो की बहस, वीडियो वायरल

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 28, 2020 11:53 IST

सोमवार शाम एसएचओ सदर बाजार व दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन के बीच बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यही नहीं, एसएचओ अशोक कुमार ने मंत्री इमरान हुसैन पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री इमरान हुसैन और दिल्ली पुलिस के एसएचओ के बीच नोकझोंक हुईआरोप है कि दिल्ली सरकार के मंत्री खुद लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे हैं

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के खाद्य मंत्री इमरान हुसैन (Imran Hussain) पर कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण लागू हुए देशव्यापी लॉकडाउन का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। यही नहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली के सदर बाजार में इमरान हुसैन और दिल्ली पुलिस के एसएचओ अशोक कुमार के बीच नोंकझोक होता नजर आ रहा है।

एसएचओ अशोक कुमार का आरोप है कि मंत्री इमरान हुसैन लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे। इसके अलावा बंद के बीच वो अपने 20-25 कार्यकर्ताओं के साथ सदर बाजार पहुंच गए थे। वहीं, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है, उसे सोमावार शाम तकरीबन छह बजे के आसपास का बताया जा रहा है।

वीडियो में इमरान हुसैन के साथ कुछ अधिकारी, उनके सुरक्षाकर्मी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में जब एसएचओ सदर बाजार ने कंटेनमेंट जोन में इतनी भीड़ देखकर मंत्री से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें उनका काम नहीं करने दे रही है। इतना सुनते ही एचएचओ भी मंत्री से सख्ती से पेश आने लगे।

ऐसी स्थिति में पुलिस ने मंत्री पर भीड़ इकट्ठा कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने व लॉकडाउन का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। वहीं, मंत्री का कहना था कि वो किसी से मिलने वहां पहुंचे थे, जबकि पुलिस का कहना है कि यहां लोग रोजा इफ्तार से पहले भीड़ जुटाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें सख्त होना पड़ता है। 

मालूम हो, सदर बाजार कंटेनमेंट जोन में से एक है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में कोरोना वायरस अब तक कुल 3,108 लोगों को अपनी गिरफ्त में ले चुका है, जिसमें से 54 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। हालांकि, इसमें से 877 या तो ठीक हो चुके हैं या तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया