लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो की मेजेंटा लाइन 28 मई को होगी शुरू, सीएम केजरीवाल दिखाएंगे हरी झंडी 

By भाषा | Updated: May 21, 2018 15:28 IST

जनकपुरी पश्चिम से ब्लू लाइन में द्वारका, नोएडा और वैशाली के लिए मेट्रो पकड़ी जा सकती है तथा हौजखास से यलो लाइन के लिए हुडा सिटी सेंटर और समयपुर बादली के लिए मेट्रो पकड़ी जा सकती है।

Open in App

नई दिल्ली, 21 मईः दिल्ली मेट्रो की मेजेंटा लाइन का जनकपुरी पश्चिम से कालकाजी मंदिर खंड अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगा। दिल्ली मेट्रो के तीसरे चरण में यह सबसे लंबा खंड होगा जिसमें 16 स्टेशन होंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक बयान में बताया कि जनकपुरी पश्चिम से कालकाजी मंदिर मेट्रो कारिडोर 25.6 किलोमीटर लंबा है। 

इसे केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 28 मई को नेहरू एनक्लेव से झंडी दिखाकर शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि मेट्रो को नेहरू एनक्लेव से हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद दोनों गणमान्य व्यक्ति वहां से हौजखास तक पहली ट्रेन में यात्रा करेंगे। 

अगले दिन से मेट्रो की यात्री सेवा शुरू हो जायेगी। इस खंड के शुरू होने के साथ ही जनकपुरी पश्चिम से बाटेनिकल गार्डन के बीच 38.2 किलोमीटर लंबे कारिडोर पर परिचालन शुरू हो जाएगा। इस लाइन में मेट्रो बदलने की सुविधा जनकपुरी पश्चिम और हौज खास में होगी।

जनकपुरी पश्चिम से ब्लू लाइन में द्वारका, नोएडा और वैशाली के लिए मेट्रो पकड़ी जा सकती है तथा हौजखास से यलो लाइन के लिए हुडा सिटी सेंटर और समयपुर बादली के लिए मेट्रो पकड़ी जा सकती है। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो कारिडोर की लंबाई बढ़कर 278 किलोमीटर हो जायेगी जिसमें 202 स्टेशन हैं। 

इस खंड के शुरू होने के साथ ही तीसरे चरण के 88 किलोमीटर कारिडोर में मेट्रो दौड़ने लगेगी । इसके अलावा शेष 72 किलोमीटर में काम पूरा होने की कगार पर है। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोअरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए