लाइव न्यूज़ :

Delhi Metro Blue Line: असुविधा के लिए खेद है, फिर ब्लू लाइन पर सेवाएं दो घंटे प्रभावित, ऑफिस जाने वाले को रुलाया, बिजली तार क्षतिग्रस्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2022 16:00 IST

Delhi Metro Blue Line: दूसरी बार है जब पूरी ब्लू लाइन किसी गड़बड़ी से प्रभावित हुई। छह जून को भी ब्लू लाइन पर यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा था, जब तकनीकी खराबी के कारण इस लाइन पर सेवाएं लगभग डेढ़ घंटे तक प्रभावित रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बृहस्पतिवार सुबह सात बजकर 25 मिनट पर ट्वीट किया।लाइन पर दो घंटे से अधिक समय के बाद ही सामान्य सेवाएं फिर से शुरू की जा सकीं। डीएमआरसी ने नौ बजकर 43 मिनट पर ट्वीट किया, ‘‘सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।’’

Delhi Metro Blue Line: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर बृहस्पतिवार को तकनीकी खराबी के कारण सेवाएं दो घंटे से ज्यादा समय तक प्रभावित रहने से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ब्लू लाइन दिल्ली के द्वारका सेक्टर-21 को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली से जोड़ती है।

इस सप्ताह यह दूसरी बार है जब पूरी ब्लू लाइन किसी गड़बड़ी से प्रभावित हुई। छह जून को भी ब्लू लाइन पर यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा था, जब तकनीकी खराबी के कारण इस लाइन पर सेवाएं लगभग डेढ़ घंटे तक प्रभावित रही थीं।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बृहस्पतिवार सुबह सात बजकर 25 मिनट पर ट्वीट किया, ‘‘ब्लू लाइन संबंधी जानकारी- द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच सेवाओं में विलंब। अन्य सभी लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं।’’

लाइन पर दो घंटे से अधिक समय के बाद ही सामान्य सेवाएं फिर से शुरू की जा सकीं। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘‘यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ के बीच बाहरी वस्तु से टकराव के कारण बिजली का तार क्षतिग्रस्त हो गया है। मरम्मत का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। सेवा बहाली पर जल्द जानकारी दी जाएगी। असुविधा के लिए खेद है।’’

डीएमआरसी ने नौ बजकर 43 मिनट पर ट्वीट किया, ‘‘सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।’’ सुबह के व्यस्त समय में सेवाएं प्रभावित होने से ऑफिस जाने वालों और अन्य लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ट्विटर पर टैग करते हुए लाइन पर लगातार आ रही दिक्कतों के प्रभावी समाधान का आग्रह किया। विवेक 2020 नामक ट्विटर हैंडल से पुरी और केजरीवाल को टैग कर ट्वीट किया गया और समस्या के जल्द समाधान का आग्रह किया गया।

कुछ लोगों ने पूछा कि ब्लू लाइन पर कुछ ही दिन में फिर से गड़गड़ी कैसे आ गई। मुस्कान भाटिया18 नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘‘असल कारण क्या है? बार-बार आ रही दिक्कतों के बावजूद इसका समाधान क्यों नहीं किया जा रहा।’’ एक यात्री ने शिकायत की कि मेट्रो सेवा में देरी के कारण वह नौकरी के लिए साक्षात्कार से वंचित हो जाएगा। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली मेट्रोअरविंद केजरीवालहरदीप सिंह पुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल