लाइव न्यूज़ :

Delhi Meerut RRTS Launch: पीएम मोदी ने नमो भारत से पहचानी जाने वाली रैपिड ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

By धीरज मिश्रा | Updated: October 20, 2023 13:13 IST

पीएम मोदी ने शुक्रवार को भारत में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम(आरआरटीएस) का शुभारंभ किया। यह भारत की पहली रैपिडएक्स ट्रेन होगी। जिसे नमो भारत के नाम से पहचाना जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के लोगों को नई सौगात दी हैपीएम ने रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम(आरआरटीएस) का शुभारंभ कियायह भारत की पहली रैपिडएक्स ट्रेन होगी

Delhi Meerut RRTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के लोगों को नई सौगात दी है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को भारत में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम(आरआरटीएस) का शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम ने साहिबाबाद को दुहाई डिपो से जोड़ने वाली रैपिडएक्स ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि यह भारत की पहली रैपिडएक्स ट्रेन होगी। जिसे नमो भारत के नाम से पहचाना जाएगा। पीएम के साथ इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएम ने इस दौरान लोगों को अभिवादन स्वीकार किया।

 

पीएम ने इस दौरान साहिबाबाद को दुहाई डिपो से जोड़ने वाली रैपिडएक्स ट्रेन - 'नमो भारत' में स्कूली बच्चों और चालक दल से बातचीत भी की।

पीएम ने चार साल पहले रखी थी आधारशिला

पीएम मोदी ने दिल्ली गाजियाबाद मेरठ कॉरिडोर की आधारशिला साल 2019 में रखी थी। चार साल बाद पीएम ने इसका शुक्रवार को उद्घाटन किया। रैपिडएक्स उर्फ नमो भारत से पहचानी जाने वाली यह ट्रेन साहिबाबाद से दोहाई डिपो के बीच चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन पांच स्टेशन से होकर गुजरेगी।

सबसे पहले साहिबाबाद से यह ट्रेन शुरु होगी। इसके बाद गाजियाबाद, गुलधर, ,दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन। इस ट्रेन की स्पीड 100 से लेकर 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी। सबसे खास बात यह है कि 17 किलोमीटर की दूरी आप इस ट्रेन के माध्यम से 15 से लेकर 17 मिनट में पूरी कर लेंगे। सभी स्टेशन पर ट्रेन महज 30 सेकंड के लिए रुकेगी। इस ट्रेन में महिलाओं के लिए अलग से कोच होंगे। महिलाओं की सुविधा के लिए यहां 50 फीसदी महिला स्टाफ तैनात किए जाएंगे।

हम जिसका शिलान्यास करते हैं उसका उद्घाटन भी करते हैं

रैपिड रेल सेवा का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि आज पूरे देश के लिए ऐतिहासिक पल है। आज भारत की पहली रैपिड रेल सेवा नमो भारत ट्रेन राष्ट्र को समर्पित हुई है। साहिबाबाद से दुहाई तक इसका संचालन होगा।

पीएम ने कहा कि मैंने अपना बचपन रेलवे स्टेशन पर बिताया है। आज मुझे इस अत्याधुनिक ट्रेन में यात्रा करने का अवसर मिला। आज रेल का नया रुप मुझे खुशी से भर रहा है। हमारे यहां नवरात्रि में शुभ कार्य करने की परंपरा है। आज भारत की पहली नमो भारत ट्रेन को मां कात्यायनी का आशीवार्द मिला है। 

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथमेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'