लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में शराब की किल्लत के आसार, भारतीय-विदेशी ब्रांड की बिक्री पर अब भी असमंजस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2022 15:59 IST

राजधानी में शराब की किल्लत न पड़े, इसके लिए दिल्ली सरकार ने रविवार रात को उपराज्यपाल के पास वेंडर का लाइसेंस 31 अगस्त तक बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है. उपराज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद ही प्रस्ताव अमल में आएगा.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की 'शराब नीति' पर अब भी असमंजसदेसी शराब बेचने वालों का लाइसेंस बढ़ादिल्ली में शराब की हो सकती है किल्लत

दिल्ली मे शराब नीति को लेकर चल कश्मकश की स्थिति अब भी कायम है. खबरों के मुताबिक दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने राजधानी में लागू मौजूदा शराब नीति को 1 महीने के लिए जारी रखने को लेकर उप राज्यपाल से अपील की है. 

दिल्ली की 'शराब नीति' पर अब भी असमंजस

रिपोर्ट्स के मुताबिक एलजी से की गई अपील में दिल्ली सरकार ने अगस्त महीने के लिए आबकारी नीति (2021–22) को लागू रखने के लिए कहा है. लेकिन दिल्ली सरकार की ओर से भेजी गई इस फाइल को अब तक दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की मंजूरी नहीं मिली है. ऐसी स्थिति में दिल्ली के बार और शराब की दुकानों को लेकर असमंजस अब भी कायम है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले एलजी विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात के बाद दिल्ली में पुरानी आबकारी नीति लागू करने की बात कही थी. यह नीति 1 अगस्त से लागू होनी थी क्योंकि केजरीवाल सरकार द्वारा लाई गई आबकारी नीति की मियाद 31 जुलाई को खत्म हो रही थी. 

देसी शराब बेचने वालों का लाइसेंस बढ़ा

ऐसे में शराब की दिल्ली में 468 दुकानों का शटर गिरना लगभग तय हो गया है. इन दुकानों का लाइसेंस 31 जुलाई को खत्म हो चुका है और सोमवार से ही ये दुकानें बंद हो गईं हैं. इस बीच दिल्ली सरकार ने देसी शराब बेचने वालों का लाइसेंस 2 महीने तक बढ़ा दिया है. यानी, अब ये दुकानें 30 सितंबर तक खुली रह सकतीं हैं.

हालांकि, भारतीय और विदेशी ब्रांड की शराब बेचने वालों के लाइसेंस पर अब भी असमंजस बना हुआ है. दिल्ली में 17 नवंबर 2021 को नई एक्साइज पॉलिसी लागू हुई थी. इसके तहत अभी 468 निजी दुकानें चल रही थीं, जिनका लाइसेंस 31 जुलाई को खत्म हो गया है. इससे इन दुकानों का शटर आज से गिर जाएगा.

दिल्ली में शराब की हो सकती है किल्लत

राजधानी में शराब की किल्लत न पड़े, इसके लिए दिल्ली सरकार ने रविवार रात को उपराज्यपाल के पास वेंडर का लाइसेंस 31 अगस्त तक बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है. उपराज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद ही प्रस्ताव अमल में आएगा. हालांकि, उपराज्यपाल ने अभी तक इस पर मुहर नहीं लगाई है. एक्साइज डिपार्टमेंट उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद ही लाइसेंस में एक्सटेंशन का आदेश जारी कर सकता है.

टॅग्स :दिल्लीExcise Departmentअरविंद केजरीवालविनय कुमार सक्सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी