लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सुधरकर ‘खराब’ श्रेणी में पहुंची

By भाषा | Updated: November 17, 2019 12:00 IST

फरीदाबाद में यह सूचकांक 228, गाजियाबाद में 241, ग्रेटर नोएडा में 192, नोएडा में 224 और गुड़गांव में 193 दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आकाश साफ रहने और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जाहिर की है। वायु गुणवत्ता सूचकांक शनिवार शाम चार बजे 357 दर्ज की गई थी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों को रविवार को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली और वायु गुणवत्ता सुधार के साथ ‘गंभीर’ श्रेणी से ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गयी। रविवार को सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 254 दर्ज किया गया जबकि इसी समय शनिवार को यह 412 था।

वायु गुणवत्ता 201-300 के बीच ‘खराब’ मानी जाती है। वहीं 301-400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401-500 के बीच ‘गंभीर’ मानी जाती है। राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आर्द्रता का स्तर 71 फीसदी था। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आकाश साफ रहने और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जाहिर की है।

दिल्ली में शुक्रवार तक लगातार चार दिन गहन धुंध छायी रही क्योंकि मौसम के अनुकूल नहीं होने की वजह से प्रदूषक कणों के बिखराव में बाधा आ रही थी। वायु गुणवत्ता सूचकांक शनिवार शाम चार बजे 357 दर्ज की गई थी।

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्ली प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यधुआं ही नहीं, मौसम भी बढ़ा रहा हवा में जहर

क्रिकेटNED vs NAM: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वर्ल्डकप मैच के दौरान भारी स्मॉग पर नेटिज़न्स की प्रतिक्रिया, कहा- 'कुछ नहीं दिख रहा है'

स्वास्थ्यदिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषणः वाहनों से होने वाला प्रदूषण सबसे अधिक जिम्मेदार, 13 उपायों को लागू करने की सिफारिश

स्वास्थ्यस्वच्छ हवा का संकट और दुनिया का वित्तीय मकड़जाल?, सबसे भारी बोझ भारत को उठाना पड़ रहा...

भारतDelhi Fog: दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण परिचालन बाधित; 118 उड़ानें रद्द, 16 का मार्ग बदला गया

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम