लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को पीछे कर 'आप' बनना चाहती है मुख्य विपक्षी दल, 2024 में बीजेपी से टक्कर लेंगे, जानें क्या है रणनीति

By शरद गुप्ता | Updated: December 5, 2022 17:57 IST

आम आदमी पार्टी हिमाचल और गुजरात के विधानसभा चुनाव के साथ दिल्ली में भी नगर निगम चुनाव में भाजपा को सीधी चुनौती देती नजर आई.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड विधानसभा चुनाव में एक भी उम्मीदवार नहीं जीत पाया.ऐसा ही हाल इसी वर्ष हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हुआ.मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कह दिया कि विपक्षी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनाएंगे.

नई दिल्लीः कभी बिहार और कर्नाटक में मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में सभी विपक्षी नेताओं के साथ मिलकर हाथ उठाने वाले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों स्पष्ट कह दिया कि वे अपनी पार्टी को विपक्षी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनाएंगे.

 

दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने वाली पार्टी आखिर विपक्षी गठबंधन से दूरी क्यों बना रहे हैं? क्या दिल्ली के शराब घोटाले में चल रही सीबीआई और ईडी की जांच से डर गए हैं या फिर उनकी पार्टी इतनी मजबूत हो गई है कि वह बीजेपी को सभी राज्यों में अकेले टक्कर दे सके?

जिस तरह से आम आदमी पार्टी हिमाचल और गुजरात के विधानसभा चुनाव के साथ दिल्ली में भी नगर निगम चुनाव में भाजपा को सीधी चुनौती देती नजर आई, उससे साफ है कि वह किसी भी जांच से डरने वाली नहीं है. वही दिल्ली, हरियाणा, पंजाब,  हिमाचल प्रदेश, गुजरात और कुछ हद तक गोवा को छोड़कर आम आदमी पार्टी का अन्य राज्यों में कोई अस्तित्व नहीं है.

उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में जोर-शोर से उतरी आप का एक भी उम्मीदवार नहीं जीत पाया. 70 सीटों वाली विधानसभा में पार्टी के केवल चार उम्मीदवारों का वोट प्रतिशत ही दहाई में पहुंच पाया. 65 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई. उसका ऐसा ही हाल इसी वर्ष हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हुआ. बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर पूर्व के अलावा दक्षिण के राज्यों में भी पार्टी की यही दशा है.

मुख्य विपक्षी दल बनने की इच्छा

आम आदमी पार्टी सूत्रों के अनुसार विपक्षी गठबंधन से दूरी बनाने में केजरीवाल की दूरगामी राजनीति है. यदि गुजरात में बेहतर प्रदर्शन के बाद धीरे-धीरे कांग्रेस की जगह आप देश की मुख्य विपक्षी पार्टी बन सकती है. गोवा, दिल्ली और पंजाब के बाद गुजरात में 6 प्रतिशत से अधिक वोट लाकर उसे राष्ट्रीय पार्टी का तमगा मिलने का भरोसा है.

और भी हैं आसमां

अगले वर्ष होने वाले कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव भी आम आदमी पार्टी जोर शोर से लड़ेगी. इनमें से दो राज्यों में कांग्रेस का शासन है. यदि यहां अपनी सरकार नहीं बचा पाती है तो आम आदमी पार्टी कांग्रेस को हराने के श्रेय में भागीदार बन सकती है. केजरीवाल का लक्ष्य 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी का स्वाभाविक प्रतिद्वंदी बन कर उभरना है.

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालगुजरात विधानसभा चुनाव 2022हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022AAP's Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट