लाइव न्यूज़ :

दिल्ली शराब घोटाला: आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने कविता की पेशी से पहले 'पोस्टर वार', हैदराबाद में बीआरएस ने बीजेपी पर तंज कसते हुए लगाए पोस्टर

By अंजली चौहान | Updated: March 16, 2023 10:04 IST

पोस्टरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष भी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि इनाम के रूप में "मोदी के 15,00,000 रुपये के वादे की स्वीकृति" होगी। 

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज के. कविता से ईडी करेगी पूछताछ गुरुवार को ईडी दूसरी बार के. कविता से पूछताछ करने वाली हैपूछताछ से पहले ही हैदराबाद में बीआरएस ने बीजेपी के खिलाफ लगाए पोस्टर

नई दिल्ली: बीआरएस नेता के.कविता की आज प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में पेशी होगी। के. कविता के साथ ईडी की दूसरे दौर की पूछताछ से पहले हैदराबाद में पोस्टर वार देखने को मिल रहा है।

बीआरएस शासित तेलंगाना में पूरे हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव की तस्वीर के साथ पोस्टर चिपकाएं गए हैं। बीआरएस ने बीजेपी पर तंज कसते हुए उनके राष्ट्रीय महासचिव को 'वांटेड' के रूप में दिखाया है। 

हैदराबाद के दो अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए और इस पोस्टर में अंग्रेजी और तेलुगु दोनों भाषा में बीजेपी पर तंज कसा गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष की फोटो के साथ 'अपराधी' और 'विधायक अवैध शिकार में प्रतिभाशाली' होने का आरोप लगाया गया है। 

पोस्टरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष भी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि इनाम के रूप में "मोदी के 15,00,000 रुपये के वादे की स्वीकृति" होगी। 

इस बीच बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने कविता को राहत देने से इनकार कर दिया था और उनकी जमानत याचिका पर 24 मार्च को सुनवाई का फैसला किया है। दरअसल, के.कविता ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी से सुरक्षा और ईडी द्वारा समन को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

हालांकि, कोर्ट के 24 मार्च को सुनवाई करने के फैसले के बाद आज दूसरी बार कविता को ईडी ती पूछताछ का सामना करना होगा। 

इससे पहले 11 मार्च को बीआरएस नेता से ईडी ने करीब 9 घंटों तक पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान, उनका सामना इस मामले में गिरफ्तार हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्रन पिल्लई के अलावा मामले में शामिल कुछ अन्य आरोपियों के बयानों से हुआ था।

टॅग्स :के कवितादिल्लीBJPतेलंगानाहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब