लाइव न्यूज़ :

जब तक जिंदा हैं पीएम कराते रहेंगे जांच, शराब घोटाले में सिसोदिया को क्लीन चीट दिए जाने का दावा करते हुए बोले केजरीवाल

By अनिल शर्मा | Updated: November 26, 2022 13:35 IST

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा- हमारी जांच प्रधानमंत्री तब तक कराएंगे, जब तक जिंदा हैं। जिंदगीभर जांच जारी है। आज तक जिनती भी जांच की, उसमें 25 पैसे की भी गड़बड़ी नहीं मिली।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने कहा, सीबीआई और ईडी के लगभग 800 अधिकारी पिछले 4 महीनों से इस केस पर काम कर रहे हैं 800 अधिकारियों ने रात-दिन काम किया और 500 से ज्यादा जगहों पर रेड माराः दिल्ली सीएमसीबीआई चार्जशीट से ये साफ हो गया कि इन्हें मनीष सिसोदिया के खिलाफ रत्तीभर भी सबूत नहीं मिला।

नई दिल्लीः आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले के मामले में सीबीआई ने पहली चार्जशीट पेश कर दी है। इस चार्जशीट में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है। इस आधार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि सीबीआई ने कथिथ शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया को क्लीन चीट दे दी है। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ‘‘कट्टर ईमानदार’’ हैं। सथ ही यह भी कहा कि  हमारी जांच प्रधानमंत्री तब तक कराएंगे, जब तक जिंदा हैं।

शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सीबीआई ने चार्जशीट पेश की जिसमें मनीष सिसोदिया के नाम का जिक्र नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने इस बाबत शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सीबीआई ने कल तथाकथित शराब घोटाले में चार्जशीट फाइल की है जिसें मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है। एक तरह से सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को क्लीन चीट दे दी।

'कुछ भी करो, मनीष सिसोदिया के खिलाफ कुछ भी सबूत लेकर आओ'

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा, सीबीआई और ईडी के लगभग 800 अधिकारी पिछले 4 महीनों से इस केस पर काम कर रहे हैं। ये जांच एजेंसियां रात-दिन 24 घंटे काम कर रहे हैं। उनको एक ही काम दिया गया था कि कुछ भी करो, मनीष सिसोदिया के खिलाफ कुछ भी सबूत लेकर आओ। मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करना है। 

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा का बिना नाम लिए कहा कि कल की चार्जशीट से ये साफ हो गया कि इन्हें मनीष सिसोदिया के खिलाफ रत्तीभर भी सबूत नहीं मिला। एमसीडी के चुनाव को 1 हफ्ते बचे हैं अगर उन्हें कुछ भी सबूत मिला होता तो उसे वे (भाजपा) खूब उछालते। 

800 अधिकारियों ने रात-दिन काम किया और 500 से ज्यादा जगहों पर रेड मारा

केजरीवाल ने कहा कि 800 अधिकारियों ने रात-दिन काम किया और 500 से ज्यादा जगहों पर रेड मारा। मनीष सिसोदिया के सारे ठिकानों पर रेड मारी गई। उनकी दीवारें तोड़-तोड़ कर देखा गया कि कहीं कैश तो नहीं है। ये कह रहे थे 10 हजार करोड़ का घोटाला है। उनके गद्दे फाड़-फाड़कर देखे गए कि कईं उनमें कैश तो नहीं छिपा रखा है। उनके बैंक लॉकर देखे गए। मनीष के जितने रिश्तेदार थे, सबकी जांच कर ली। ये कह रहे हैं कि जांच जारी है और सप्लीमेंटरी चार्जशीट आ सकती है। अपना चेहरा बचाने के लिए और क्या कहेंगे।

पीएम खुद कर रहे हैं मॉनिटरिंग

केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा- हमारी जांच प्रधानमंत्री तब तक कराएंगे, जब तक जिंदा हैं। जिंदगीभर जांच जारी है। आज तक जिनती भी जांच की, उसमें 25 पैसे की भी गड़बड़ी नहीं मिली। प्रधानमंत्री खुद इस केस को मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वे खुद सीबीआई और ईडी डायरेक्टर से मिल रहे थे। वे चाहते थे कि मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करें। सारी फाइल की जांच कर ली, ये कुछ नहीं निकाल पाए।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियासीबीआईप्रवर्तन निदेशालयदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत