लाइव न्यूज़ :

दिल्ली शराब घोटाला मामले में बीजेपी ने केजरीवाल को भी घेरा, कहा- मुख्यमंत्री की मान्यता के बिना कोई फैसला नहीं हो सकता

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: April 2, 2023 14:55 IST

दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहले ही सीबीआई और ईडी की जांच का सामना कर रहे हैं। अब भाजपा का कहना है कि ये सब अरविंद केजरीवाल की मान्यता के बिना नहीं हो सकता था।

Open in App
ठळक मुद्देशहजाद पूनावाला ने सीधे केजरीवाल पर आरोप लगाएकहा- शराब घोटाला मुख्यमंत्री की मान्यता के बिना नहीं हुआकहा- मनीष सिसोदिया ईमानदार नहीं बल्कि इस भ्रष्टाचार नीति के कर्ता-धर्ता हैं

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहले ही सीबीआई और ईडी की जांच का सामना कर रहे हैं। अब इस मामले में भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा की तरफ इस मामले को लेकर रविवार, 2 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई जिसमें शहजाद पूनावाला ने सीधे केजरीवाल पर आरोप लगाए।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, "शराब घोटाले में आरोपी मनीष सिसोदिया को राहत देने से कोर्ट ने मना क्यों किया? मनीष सिसोदिया और कंपनी को ₹100 करोड़ का घूस मिला है और ये कोर्ट के माध्यम से सत्यापित हो चुका है। कोर्ट ने कहा कि जो सबूत प्रस्तुत किए गए हैं उसकी समीक्षा करते हुए ये कहा जा सकता है कि मनीष सिसोदिया ईमानदार नहीं बल्कि इस भ्रष्टाचार नीति के कर्ता-धर्ता हैं। पहले से ही ये तय था कि सरकार की हर इकाई, GoM और कैबिनेट क्या निर्णय लेने वाले हैं। इसका मतलब ये है कि पहले ही सरकार के सर्वोच्च व्यक्ति से चर्चा करके इस पूरे स्कैम को सक्रिय किया गया। क्योंकि GoM और कैबिनेट में जो फैसला लेगा वह मुख्यमंत्री की मान्यता के बिना हो ही नहीं सकता है।"

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आगे कहा, "शराब ठेकेदारों का कमीशन 2% से 12% किया गया, उसमें से 6% किक बैक करके वापस आना था तो ये सिर्फ भ्रष्टाचार का मामला नहीं ये उगाही का भी मामला है। कोर्ट ने कहा कि अगर इस व्यक्ति (मनीष सिसोदिया) को छोड़ दिया गया तो ये व्यक्ति स्वयं या इसका कोई साथी प्राइम गवाह को डराएगा-धमकाएगा, इसलिए इसकी बेल को खारिज किया जा रहा है।"

दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अदालत से भी राहत नहीं मिल रही है। उनकी जमानत याचिका बार-बार खारिज की जा रही है। हालांकि दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की तरफ से किसी भी तरह के घोटाले के आरोपों को नकारा जा चुका है। आप का कहना है कि ये सब भाजपा की साजिश का हिस्सा है। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीBJPमनीष सिसोदियासीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?