लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 27, 2026 15:08 IST

Liquor Policy Case: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत देते हुए यहां की एक अदालत ने दोनों नेताओं को कथित शराब नीति घोटाला मामले में शुक्रवार को बरी कर दिया।

Open in App

नई दिल्लीः दिल्ली की अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को दिल्ली में शराब बेचने की नई नीति बनाने में कथित भ्रष्टाचार के मामले में बरी कर दिया है। इस मामले में 21 अन्य आरोपियों को भी बरी कर दिया गया। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। मनीष सिसोदिया ने कहा कि सत्यमेव जयते। आज एक बार फिर बाबा साहेब अम्बेडकर जी की दूरदर्शी सोच और उनके बनाए संविधान पर फ़ख़्र महसूस हो रहा है। मोदी जी की पूरी पार्टी और सारी एजेंसियों की हमें बेईमान साबित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद आज साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है। सांसद संजय सिंह ने कहा कि कोर्ट ने नेताओं को बरी कर दिया। साबित हो गया की देश की सत्ता पर खतरनाक षड्यंत्रकारी राज कर रहा है।

चुनावों के चलते भाजपा के ‘सुविधाजनक सहयोगियों’ के खिलाफ कार्यवाही ठंडी पड़ जाएगी : कांग्रेस

कांग्रेस ने आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कई अन्य को बरी किए जाने के बाद शुक्रवार को दावा किया कि गुजरात और पंजाब के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी में भाजपा के ‘‘सुविधाजनक सहयोगियों’’ के खिलाफ कार्यवाही ठंडी पड़ जाएगी। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा एक ‘इच्छाधारी नाग’ है जो सिर्फ कांग्रेस को हराने के लिए अपना रूप बदलती रहती है और इसके लिए वह किसी भी स्तर तक गिर सकती है।

आम आदमी पार्टी ने एक्स पर लिखा है कि सत्य अमर है, सत्य अमिट है। आज कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी को फ़र्ज़ी शराब घोटाले में निर्दोष करार देकर BJP के झूठ पर सदा के लिए ताला लगा दिया है। इस लड़ाई में हमारा साथ देने वाले करोड़ों देशवासियों का दिल से धन्यवाद। हम देश के लिए पूरी ईमानदारी से लड़ते आए हैं और लड़ते रहेंगे।

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये आंसू BJP की झूठी और फ़र्ज़ी राजनीति पर भारी पड़ेंगे…. आज कोर्ट ने कह दिया है कि अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार हैं, मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है। सीबीआई आप की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रही है।

विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने जांच में हुई चूक के लिए संघीय जांच एजेंसी को फटकार लगाते हुए कहा कि केजरीवाल के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं थे, जबकि सिसोदिया के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता था। उन्होंने ‘‘कुछ भ्रामक कथनों’’ पर जोर दिया और कहा कि विस्तृत आरोपपत्र में कई कमियां हैं जिनकी पुष्टि सबूतों या गवाहों से नहीं होती है।

न्यायाधीश सिंह ने कहा, ‘‘...आरोपपत्र में आंतरिक विरोधाभास हैं, जो साजिश की थ्योरी की जड़ पर प्रहार करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि किसी भी सबूत के अभाव में केजरीवाल के खिलाफ लगाए गए आरोप टिक नहीं सकते और पूर्व मुख्यमंत्री को बिना किसी ठोस सबूत के फंसाया गया है। न्यायाधीश ने कहा कि यह कानून के शासन के प्रतिकूल था।

सिसोदिया के संबंध में न्यायाधीश ने कहा कि रिकॉर्ड में ऐसा कोई सबूत नहीं है जो उनकी संलिप्तता को दर्शाता हो और न ही उनसे कोई बरामदगी की गई है। मामले में विस्तृत आदेश की प्रतीक्षा है। सत्य को परेशान किया जा सकता है लेकिन पराजित नहीं। देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता व्यक्ति राज कर रहा है और वह नरेंद्र मोदी हैं।

उनके साथ खतरनाक गृह मंत्री अमित शाह हैं। इन लोगों ने कट्टर ईमानदार व्यक्ति अरविंद केजरीवाल जी, मनीष सिसोदिया जी और आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए भयंकर षड्यंत्र रचा। प्रधानमंत्री और भाजपा में अगर जरा भी शर्म बची हो तो उन्हें कट्टर ईमानदार नेता को बदनाम करने और परेशान करने के लिए तुरंत माफ़ी मांगने चाहिए।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि सच की हमेशा जीत होती है। 'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी को दिल्ली की माननीय अदालत द्वारा शराब घोटाले मामले में बरी कर दिया गया है। माननीय अदालत के इस फैसले ने सच्चाई को सबके सामने ला दिया है। समय के साथ बाकी सभी मामलों की सच्चाई भी सामने आ जाएगी। इंकलाब ज़िंदाबाद।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टीदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र