लाइव न्यूज़ :

दिल्ली उपराज्यपाल अनिल बैजल ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए संबंधित विभागों मांगी सलाह

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 3, 2021 10:52 IST

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने राजधानी में स्वास्थ्य सुविधाओं की क्षमता बढ़ाने के लिए सभी विभागों और एजेंसियों से एक मात्रात्मक कार्य योजना मांगी है ताकि महामारी के समय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके ।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल बैजल ने स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए विभागों से मांगा एक्शन प्लान सेवानिवृत डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की मदद लेने की सलाह दी श्मशान और कब्रिस्तान की क्षमता बढ़ाने के लिए मांगा सुझाव

दिल्ली : दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने रविवार को कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों में बेड, दवाओं , ऑक्सीजन की कमी के साथ-साथ श्मशान और कब्रिस्तान की क्षमता बढ़ाने को लेकर भी संबंधित विभागों से कार्य योजना प्रस्तुत करने को कहा है । फिलहाल लेफ्टिनेंट गवर्नर स्वयं कोरोना पॉजिटिव है और होम आइसोलेशन पर हैं । 

स्वास्थ्य ढांचे में सुधार है जरूरी 

उपराज्यपाल कार्यालय ने अपने एक ट्वीट में कहा कि संबंधित विभाग या एजेंसियां प्रमुख दवाओं , अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन की उपलब्धता और साथ ही श्मशान, कब्रिस्तान की क्षमता बढ़ाने के लिए सलाह मांगी है । कोरोना के दौरान लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं में भारी कमी के कारण काफी परेशानी हुई । 

आपको बताते दें कि  दिल्ली में कोरोना के मामलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के कारण अस्पताल के बेड , मेडिकल ऑक्सीजन और दवाओं की कमी हो रही है । मेडिकल ऑक्सीजन की कमी के कारण अस्पताल गंभीर रोगियों को बचाने के लिए एसओएस मैसेज भेज रहे हैं । 

सेवानिवृत डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ से ली जाए मदद

एक अन्य ट्वीट में एलजी ऑफिस की ओर से कहा गया कि दिल्ली गवर्नर ने विभागों और एजेंसियों को मात्रात्मक कार्य योजना प्रस्तुत करने को कहा है ताकि कमी के कारण होने वाली समस्याओं का पता लगाया जा सके ।

साथ ही उन्होंने इस संबंध में मॉनिटर करने योग्य समय के साथ मात्रात्मक कार्य योजना प्रस्तुत करने के लिए  कहा है । एलजी ने यह भी सुझाव दिया कि हाल ही में सेवानिवृत डॉक्टरों और अन्य पैरा मेडिकल स्टॉफ की आवश्यकता पड़ने पर उनकी मदद ली जाए  ।

कोरोना महामारी के कारण दिल्ली में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी हो रही है । लोग सोशल मीडिया पर मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं । अपने दोस्तों , परिवार और संक्रमितों को बचाने के लिए ऑक्सीजन और दवाईयों की तलाश में भटक रहे हैं । 

टॅग्स :दिल्लीकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाअनिल बैजलअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप