लाइव न्यूज़ :

Delhi Latest News Hindi: PM मोदी से आज मिलेंगे केजरीवाल, दिल्ली हिंसा पर हो सकती है बात

By अनुराग आनंद | Updated: March 3, 2020 09:22 IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच ये मुलाकात संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय में सुबह 11 बजे होगी।

Open in App
ठळक मुद्देतीसरी बार दिल्ली की कमान संभालने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल और पीएम नरेंद्र मोदी की पहली बार मुलाकात हो रही है।इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी और हिंसा के बाद के हालातों की ब्रीफिंग दी थी।

दिल्ली हिंसा में अब तक 47 लोगों की मौत हो गई है और करीब 250 लोग घायल हैं। हिंसा के बाद अब एक बार फिर से दिल्ली के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। इसी बीच खबर है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय में सुबह 11 बजे होगी। तीसरी बार दिल्ली की कमान संभालने के बाद सीएम केजरीवाल और पीएम मोदी की पहली बार मुलाकात हो रही है।

Delhi CM Kejriwal to meet PM Modi todayRead @ANI Story | https://t.co/B1o6KFIojYpic.twitter.com/VgaQ9b8hyV— ANI Digital (@ani_digital) March 3, 2020

इस मुलाकात के दौरान दिल्ली हिंसा पर बात हो सकती है। इससे पहले उपराज्यपाल अनिल बैजल ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी और हिंसा के बाद के हालातों की ब्रीफिंग दी थी। इस बीच दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि उपद्रव फैलाने वालों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अरविंद केजरीवाल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इससे पहले जून 2019 में मिले थे-

इससे पहले जून 2019 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान दिल्ली के सीएम ने देश के पीएम को लोकसभा में जीत की बधाई दी थी।

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा था कि दिल्ली देश की राजधानी है और दिल्ली के विकास के लिए केंद्र और राज्य को दोनों को मिलकर काम करना चाहिए। इसके साथ ही इस मुलाकात में उन्होंने कहा था कि दिल्ली भी केंद्र के साथ मिलकर काम करेगी और उम्मीद है कि केंद्र भी दिल्ली को पूरा सहयोग देगा।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री के सामने अरविंद केजरीवाल ने यमुना के पानी का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि दिल्ली में जो पानी एलोकेशन हुआ था वह 1994 में हुआ था। उसके बाद दिल्ली की आबादी दोगुनी हो गई है।

उस वक्त दिल्ली की आबादी कम थी, जब पानी दिया गया था इसलिए दिल्ली में पानी की समस्या है पानी की कमी है। यमुना में जो पानी बह जाता है उसका पूरी योजना हमारे पास है। यमुना के दोनों तरफ लेक बनाई जाए पानी स्टोर किया जाए। इससे पूरे साल दिल्ली वालों को पानी की परेशानी नहीं होगी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअरविन्द केजरीवालदिल्लीदिल्ली हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप