लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल के खिलाफ उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिए जांच के आदेश, स्टांप ड्यूटी से संबंधित है मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 7, 2022 20:18 IST

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। सीएम केजरीवाल पर स्टांप शुल्क की चोरी का आरोप लगा था, जिसकी शिकायत मिली थी। इसपर उपराज्यपाल ने अब एक्शन लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देएलजी ने शिकायत को चीफ सेक्रेटरी के पास आगे आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया हैएलजी ऑफिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के मुख्य सचिव को जो पत्र भेजा गया है उसमें लिखा है कि अरविंद केजरीवाल ने 3 प्लॉट 4.54 करोड़ रुपये में बेचेउपराज्यपाल को सीएम केजरीवाल के खिलाफ यह शिकायत पिछले महीने 28 अगस्त को मिली थी

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक शिकायत मिली है। इसमें दावा किया गया है कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो ने कथित तौर पर जमीन के तीन भूखंडों को 4.54 करोड़ रुपये में बेचा, लेकिन कागजात पर 72.72 लाख रुपये की कम कीमत पर दिखाया। शिकायत में दावा किया गया कि केजरीवाल ने 15 फरवरी 2021 को पत्नी सुनीता केजरीवाल के माध्यम से 45,000 रुपये प्रति वर्ग गज के बाजार मूल्य पर भूखंड बेचे। 

हालांकि, शिकायत के अनुसार, कागजों पर उन्होंने इसे 8300 रुपये प्रति वर्ग गज दिखाया। शिकायत में कहा गया है कि इनमें से दो संपत्तियां जहां खुद अरविंद केजरीवाल के नाम थीं, वहीं तीसरी संपत्ति उनके पिता गोविंद राम के नाम थी। इसमें ये भी कहा गया कि 15 फरवरी 2021 को हरियाणा के भिवानी में एक बाजार में भूखंडों की स्थित थी। 

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने स्टांप ड्यूटी में 25.93 लाख रुपये और पूंजीगत लाभ कर के रूप में 76.4 लाख रुपये का चूना लगाया। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ यह शिकायत पिछले महीने 28 अगस्त को मिली थी। इसमें दिल्ली लोकआयुक्त को इस मामले में जांच के आदेश देने की गुजारिश की गई थी। शिकायत में लिखा था कि केजरीवाल ने सरकारी खजाने को स्टांप ड्यूटी के मामले में 25.93 लाख और कैपिटल गैन टैक्स में 76.4 लाख रुपये का धोखा दिया।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालविनय कुमार सक्सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो