लाइव न्यूज़ :

Delhi Keshopur borewell: 'कई घंटों से चल रही है मौत से जंग', 50 फीट गहरे बोरवेल में गिरा व्यक्ति

By धीरज मिश्रा | Updated: March 10, 2024 13:02 IST

Delhi Keshopur borewell: राजधानी दिल्ली में एक शख्स जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। केशोपुर इलाके के एक बोरवेल में एक शख्स गिर गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे50 फीट गहरे बोरवेल में गिरा शख्सशख्स को बचाने के लिए चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशनघटना स्थल पर एनडीआरएफ की टीम मौजूद

Delhi Keshopur borewell: राजधानी दिल्ली में एक शख्स जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। केशोपुर इलाके के एक बोरवेल में एक शख्स गिर गया है। यह बोरवेल करीबन 40 से 50 फीट गहरा बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर दिल्ली फायर सर्विस की टीम पहुंची है। इस टीम के अलावा एलडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है। हालांकि, पहले यह सूचनी मिली थी कि बोरवेल में एक बच्चा गिर गया है। लेकिन. जांच में पता चला कि बोरवेल में बच्चा नहीं बल्कि एक व्यक्ति गिरा है।

शख्स को बोरवेल से बाहर लाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। एनडीआरएफ बचाव दल का नेतृत्व कर रहे प्रभारी निरीक्षक वीर प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि यह एक लंबा चलने वाला ऑपरेशन हो सकता है।

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी घटना स्थल पर पहुंचीं जहां आज सुबह केशोपुर मंडी के पास दिल्ली जल बोर्ड संयंत्र के अंदर एक बच्चा 40-50 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया था। उसे बचाने के लिए ऑपरेशन चल रहा है। मंत्री ने रेस्क्यू ऑपरेशन की पूरी जानकारी भी ली।

आम आदमी पार्टी ने किया ट्वीट

आप ने अपने ट्वीट में लिखा कि बोरवेल एक तालाबंद बंद कमरे में था। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि यहाँ ज़बरदस्ती ताला तोड़ घुसने का प्रयास किया गया था। पुलिस इसकी जांच करेगी। मंत्री आतिशी के द्वारा दिल्ली जल बोर्ड को सख़्त आदेश दिए गए हैं कि बंद पड़े सभी प्राइवेट-सरकारी बोरबेल को 48 घंटे के अंदर सील किया जाए और जल्द रिपोर्ट सौंपी जाए।

वहीं मंत्री आतिशी ने बताया कि ये पुलिस जांच का मुद्दा होगा क्योंकि ये शख्स कोई बच्चा नहीं, बालिग है। इसके पीछे की मंशा और आपराधिकता जांच का विषय होगी। दिल्ली जल बोर्ड के सभी अधिकारियों को सख्त आदेश दिया गया है कि जो भी इस विशेष बोरवेल की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हमने अगले 48 घंटों में दिल्ली में सभी छोड़े गए बोरवेलों को सील करने का भी आदेश दिया है।

टॅग्स :दिल्लीDelhi Jal Boardएनडीआरएफदिल्ली पुलिसdelhi police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी