लाइव न्यूज़ :

CAA Delhi Protest: उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीआरपीसी की धारा-144 लागू, हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने लिया फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2019 10:46 IST

सीलमपुर में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान बवाल हो गया। दिल्ली के सीलमपुर में CAA का विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि लोग पुलिस की पिटाई कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बसों पर पथराव किया। पुलिस पर पत्थर फेंके। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर पूर्व क्षेत्र में बुराड़ी, तिमारपुर, सीमापुरी, रोहतास नगर, सीलमपुर, घोबाबरपुर विधान सभा है।पुलिस ने 6 लोगों को इस मामले से जुड़ी तहकीकात के लिए हिरासत में भी लिया है।

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में नागरिकता कानून के खिलाफ भड़के हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 144 को लागू कर दिया है। कल के हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने 2 केस भी दर्ज किया है। इसके अलावा, पुलिस ने 6 लोगों को इस मामले से जुड़ी तहकीकात के लिए हिरासत में भी लिया है। बता दें कि उत्तर पूर्व क्षेत्र में बुराड़ी, तिमारपुर, सीमापुरी, रोहतास नगर, सीलमपुर, घोबाबरपुर, गोकलपुर, मुस्तफाबाद, करावल नगर विधान सक्षा के क्षेत्र हैं।

आपको बता दें कि सीलमपुर में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान बवाल हो गया। दिल्ली के सीलमपुर में CAA का विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि लोग पुलिस की पिटाई कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बसों पर पथराव किया। पुलिस पर पत्थर फेंके। 

दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने कहा कि कोई गोली नहीं चलाई गई है। केवल आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया। स्थिति अब नियंत्रण में है। कुछ पुलिस कर्मी घायल हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान दो सार्वजनिक परिवहन बसें, एक रैपिड एक्शन फोर्स बस और कुछ बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं।

सीलमपुर इलाके में मंगलवार को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया जब स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव किया और कई बसों को नुकसान पहुंचाया। भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े व लाठीचार्ज किया। इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीलमपुर टी प्वाइंट पर लोग एकत्र हुए और दोपहर करीब बारह बजे विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। प्रदर्शनकारी सीलमपुर से जाफराबाद की ओर बढ़ रहे थे।

प्रदर्शनकारियों ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और सरकार के विरोध में नारे लगाए। सीलमपुर चौक पर सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की तब उनके बीच संघर्ष हुआ।

प्रदर्शन में शामिल मोहम्मद सादिक ने बताया कि उनका यह विरोध जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई तथा देश में एनआरसी लागू करने के लिए तैयार की जा रही पृष्ठभूमि के खिलाफ है। कासिम नामक एक अन्य व्यक्ति ने कहा ‘‘देश में एनआरसी लागू नहीं होना चाहिए। हमारा विरोध इसी बात को लेकर है। पृष्ठभूमि तैयार की जा रही है ताकि एनआरसी को देश भर में लागू किया जाए।’’

 

टॅग्स :दिल्लीनागरिकता संशोधन कानून 2019केसभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम