लाइव न्यूज़ :

अनुमति नहीं मिलने के बावजूद 'युवा रैली' को संबोधित कर जिग्नेश मेवानी ने भरी 'हुंकार'

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 9, 2018 18:05 IST

वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, आरटीआई कार्यकर्ता अखिल गोगोई सहित छात्र नेता शहला राशिद सहित कई अन्य लोग इस रैली में शामिल हुए।

Open in App

जिग्नेश मेवानी ने दिल्ली में पार्लियामेंट स्ट्रीट पर अपने युवा साथियों के साथ रैली को संबोधित करते हुए हुंकार भरी। इस रैली के लिए दिल्ली पुलिस की ओर से मंजूरी नहीं मिली थी बावजूद इसके दलित नेता और गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवानी के नेतृत्व में 'युवा हुंकार रैली' तय समय पर हुई। वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, आरटीआई कार्यकर्ता अखिल गोगोई सहित छात्र नेता शहला राशिद सहित कई अन्य लोग इस रैली में शामिल हुए। हालांकि इस दौरान अन्य नेताओं के साथ पुलिस ने जिग्नेश को कनॉट प्लेस पर और उनके समर्थकों को पूर्वी दिल्ली के रानी गार्डन इलाके में रोक लिया था। इस पर मेवानी ने पुलिस की कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, 'हम लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने जा रहे थे, लेकिन सरकार ने हमें निशाना बनाया और एक चुने हुए प्रतिनिधि को अपनी बात रखने से रोका है।' रैली के मद्देनजर संसद मार्ग थाने इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया था। इससे पहले मंगलवार सुबह (9 जनवरी) दिल्ली पुलिस साफ कर चुकी थी कि इस सभा के आयोजन के लिए इजाजत नहीं दी गई है। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि, "किसी को इजाजत नहीं दी गयी है क्योंकि एनजीटी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक लगा रखी है। हमने आयोजकों से रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन करने का सुझाव दिया था।"बता दें कि इससे पहले बीते सोमवार (8 जनवरी) जिग्नेश मेवानी के करीबी ने लोकमत न्यूज  को बताया था कि रैली बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके से तय समय दोपहर 12 बजे से पार्लियामेंट स्ट्रीट पर शुरू होगी। 

टॅग्स :जिग्नेश मेवानीयुवा हुंकार रैलीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार