लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी जहांगीरपुरी में जारी बुलडोजर अभियान, मेयर बोले- अभी नहीं मिला आदेश

By विशाल कुमार | Updated: April 20, 2022 12:21 IST

आज सुबह एनएमसीडी के 9 बुलडोजर दिल्ली के जहांगीरपुर इलाके में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के लिए पहुंचे। इसके बाद उन्होंने घरों और दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देआज सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में आज अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई पर रोक लगा दी है।मेयर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलते ही अतिक्रमण विरोधी अभियान रोक दिया जाएगा।कोर्ट का आदेश आने के बाद मेयर ने पत्रकारों से कहा था कि इसका पालन किया जाएगा।

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट के यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश के बाद भी दंगा प्रभावित जहांगीरपुरी में उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) द्वारा अतिक्रमण रोधी अभियान जारी है।

उत्तरी दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह ने जहांगीरपुरी में कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलते ही अतिक्रमण विरोधी अभियान को जल्द ही रोक दिया जाएगा।

बता दें कि, आज सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में आज अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने बुधवार को मामले में यथा स्थिति बहाल रखने को कहा। साथ ही कहा कि इस मामले पर सुनवाई गुरुवार को की जाएगी।

कोर्ट का आदेश आने के बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इकाबल सिंह ने पत्रकारों से कहा था कि इसका पालन किया जाएगा। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि फिलहाल हमें आदेश की प्रति नहीं मिली है।

दरअसल, आज सुबह एनएमसीडी के 9 बुलडोजर दिल्ली के जहांगीरपुर इलाके में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के लिए पहुंचे। इसके बाद उन्होंने घरों और दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

गौरतलब है कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच पथराव, आगजनी और गोलीबारी की घटनाएं हुई थीं। हिंसा में आठ पुलिसकर्मियों के अलावा एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया था।

टॅग्स :जहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसादिल्लीसुप्रीम कोर्टदिल्ली पुलिसNorth Delhi Municipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos