लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: जहांगीरपुरी में सांप्रदायिक हिंसा में 9 घायलों में 8 पुलिसकर्मी, 9 आरोपी गिरफ्तार, भारी पुलिस बल तैनात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2022 12:45 IST

आज सुबह भी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में भारी सुरक्षा तैनाती की गई है जहां कल एक धार्मिक जुलूस के दौरान झड़प हुई थी। हिंसा के बाद, सभी 14 जिलों में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया था और वरिष्ठ अधिकारियों को जमीन पर रहने के लिए कहा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसांप्रदायिक दंगों में 9 लोग घायल हुए जिसमें से 8 पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक शामिल हैं।सभी घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है।आज सुबह भी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में भारी सुरक्षा तैनाती की गई है।

नई दिल्ली: फरवरी 2020 के बाद राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को पहली बार हुए सांप्रदायिक दंगों में 9 लोग घायल हुए जिसमें से 8 पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक शामिल हैं। सभी घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

आज सुबह भी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में भारी सुरक्षा तैनाती की गई है जहां कल एक धार्मिक जुलूस के दौरान झड़प हुई थी। हिंसा के बाद, सभी 14 जिलों में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया था और वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड पर रहने के लिए कहा गया था।

डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट उषा रंगनानी ने कहा कि अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। 8 पुलिसकर्मियों और 1 नागरिक सहित 9 लोग घायल हो गए और अस्पताल में उनका इलाज किया गया। एक सब-इंस्पेक्टर को गोली लगी। उनकी हालत स्थिर है।

दिल्ली पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे गए एक संदेश में कहा गया कि दिल्ली के पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिया है कि जहांगीरपुरी में सांप्रदायिक स्थिति को देखते हुए, दोनों क्षेत्रों के विशेष पुलिस आयुक्त स्तर तक के सभी अधिकारी मैदान में होंगे और सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली के किसी भी हिस्से में सांप्रदायिक स्थिति न बिगड़े। बाकी अधिकारी भी अलर्ट पर रहेंगे।

पुलिस ने बताया कि यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच कहासुनी हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बातें बढ़ीं और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। उन्होंने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और वाहनों को आग लगा दी।

पुलिस ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और अतिरिक्त बलों को बुलाया गया। एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की, जिसमें कई कर्मी घायल हो गए।

शनिवार की रात, इलाके को बंद कर दिया गया था, सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी और दंगा गियर में बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया था।

टॅग्स :जहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसादिल्लीसांप्रदायिक तनावदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार