लाइव न्यूज़ :

दिल्ली जल रही है, 80 लाख कश्मीरी अधिकारों से वंचित, सरकार ट्रंप की यात्रा में व्यस्तः महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने कहा

By भाषा | Updated: February 24, 2020 20:17 IST

विदेशी गणमान्य व्यक्तियों की साबरमती आश्रम की यात्रा के दौरान ही महात्मा गांधी की विरासत को याद किया जाता है। उनके मूल्य काफी पहले ही भुला दिये गए हैं। '' पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 वापस लिये जाने के बाद महबूबा मुफ्ती को हिरासत में ले लिया गया था, जिसके बाद से इल्तिजा उनका ट्वीटर अकाउंट चला रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसाबरमती आश्रम की यात्रा के दौरान ही महात्मा गांधी की विरासत को याद किया जाता है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं।

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि एक ओर दिल्ली जल रही है, 80 लाख कश्मीरी अपने मौलिक अधिकारों से वंचित हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा में व्यस्त है।

उन्होंने कहा कि विदेशी गणमान्य व्यक्तियों की साबरमती आश्रम की यात्रा के दौरान ही महात्मा गांधी की विरासत को याद किया जाता है। इल्तिजा ने ट्वीट किया, ''एक ओर दिल्ली जल रही है और 80 लाख कश्मीरी अपने अधिकारों से वंचित हैं वहीं दूसरी ओर 'हाई टी', और 'नमस्ते ट्रंप' का आयोजन हो रहा है।

विदेशी गणमान्य व्यक्तियों की साबरमती आश्रम की यात्रा के दौरान ही महात्मा गांधी की विरासत को याद किया जाता है। उनके मूल्य काफी पहले ही भुला दिये गए हैं। '' पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 वापस लिये जाने के बाद महबूबा मुफ्ती को हिरासत में ले लिया गया था, जिसके बाद से इल्तिजा उनका ट्वीटर अकाउंट चला रही हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं। गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरने के बाद मोटेरा स्टेडियम पहुंचने तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हजारों लोगों ने उनका स्वागत किया। मोटेरा स्टेडियम पहुंचकर उन्होंने 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम को संबोधित किया।

ट्रम्प की यात्रा का पहला पड़ाव स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1917 से 1930 के बीच महात्मा गाँधी का घर रहा साबरमती आश्रम था। ट्रंप अहमदाबाद से आगरा गए और फिर वहां से दिल्ली जाएंगे। इस बीच उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर इलाकों में संशोधित नागरिकता कानून के समर्थकों और विरोधियों में हुई झड़पों में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि पुलिस उपायुक्त घायल हो गए। सीएए समर्थक और विरोधी प्रदर्शनकारियों ने एक दूसरे पर पथराव किया और फिर घरों, दुकानों और वाहनों को आग लगा दी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टीडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?