लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: डेंगू से ठीक होने के 15 दिन बाद मरीज ब्लैक फंगस से संक्रमित, डॉक्टरों ने कहा- ये दुर्लभ मामला

By विनीत कुमार | Updated: November 14, 2021 09:17 IST

दिल्ली के एक अस्पताल में डेंगू से ठीक होने वाले एक मरीज में ब्लैक फंगस संक्रमण का मामला सामने आया है।

Open in App

दिल्ली: डेंगू से ठीक होने के 15 दिन बाद 49 साल के एक शख्स को नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अस्पताल में एक बार फिर भर्ती कराया गया है। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार मरीज के डेंगू से ठीक होने के बाद अब म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) से पीड़िता होने की बात सामने आई है। 

डॉक्टरों के मुताबिक डेंगू से ठीक होने के बाद किसी के ब्लैक फंगस से पीड़ित होने का ये दुर्लभ मामला है। ग्रेटर नोएडा के रहने वाले मोहम्मद तालिब को डेंगू से ठीक होने के कुछ दिन बाद अचानक आंखों से दिखाई देना बंद हो गया, इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के ईएनटी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ सुरेश सिंह नरुका ने कहा, 'ब्लैक फंगस (म्यूकोर्मिकोसिस) का एक दुर्लभ मामला हमारे सामने तब आया जब तालिब मोहम्मद डेंगू की बीमारी से ठीक होने के बाद दृष्टि जाने की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचे।'

डॉ. सुरेश के अनुसार, 'डेंगू रोगी में म्यूकोरमाइकोसिस का मामला आना दुर्लभ है, क्योंकि ऐसा आम तौर पर उन लोगों में देखा जाता है जो मधुमेह, कम इम्यूनिटी और जिनका अन्य संक्रमणों का इतिहास है। म्यूकोर नाम के फंगस के एक समूह के कारण ये घातक संक्रमण होता है। यह फंगस नाक, साइनस, आंख और मस्तिष्क के स्वस्थ ऊतकों में इतनी तेजी से आक्रमण करता है कि इसके इलाज में देरी पर कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं।'

गौरतलब है कि भारत में हाल में कोवि़ड से ठीक होने वाले कई मरीजों में ब्लैक फंगस संक्रमण के मामले देखने को मिले थे। 

बहरहाल, मोहम्मद तालिब के मामले में इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स के रजिस्ट्रार डॉ निशांत राणा ने कहा, 'अस्पताल आने से पहले मरीज को डेंगू के दौरान नाक से खून बहने की शिकायत भी हुई थी। इस दौरान प्लेटलेट्स भी तेजी से कम हुए। इस मामले में म्यूकोरमाइकोसिस की वजह मरीज की कमजोर प्रतिरक्षा रही।'

टॅग्स :ब्लैक फंगसदिल्ली समाचारदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर