लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार के 24 घंटे पानी देने वाले वादे पर कोर्ट का बयान- ये सब चुनावी लॉलीपॉप हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 15, 2022 15:08 IST

दिल्ली हाई कोर्ट का कहना है कि हर साल चुनाव के समय जनता से 24 घंटे पानी देने वाले वादे किए जाते हैं, लेकिन इनके बारे में कोई गंभीर नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि चुनाव से पहले आप घरों में 24 घंटे पानी देने के वादे किए जाते हैं उनका क्या?ये चुनावी लॉलीपॉप हैं और इसे लेकर कोई कतई गंभीर नहीं है।

नई दिल्ली:दिल्ली सरकार से सवाल करते हुए हाई कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि क्या आप 24 घंटे पानी देने वाले अपने वादे भूल गए हैं? ये वादे हर बार चुनाव के समय किए जाते हैं। मच्छरों के संक्रमण को लेकर कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने कहा कि 'ये सब चुनावी लॉलीपॉप हैं और आप इन वादों को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं हैं।' 

वहीं, न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने ये भी कहा कि हकीकत में ये एक खेदजनक स्थिति है कि साल 2005 से अदालतें नालों की गाद निकालने जैसे मामलों से निपट रही हैं। यही नहीं, अभी भी ये चल रहा है। बता दें कि अदालत को मच्छरों से होने वाले संक्रमण को लेकर पहले बताया गया था कि दिल्ली में पानी की आपूर्ति भी ऐसी स्थिति के लिए एक योगदान कारक है क्योंकि दिल्ली जल बोर्ड द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कोई जलापूर्ति लाइन ठीक से नहीं बिछाई गई है।

इस सिलसिले में अदालत को निगमों की तरफ से पेश अधिवक्ता दिव्य प्रकाश पांडे ने बताया कि "वहां के लोग टैंकरों पर निर्भर हैं। वे अपने बर्तनों और अन्य चीजों में पानी इकट्ठा करते हैं और रखते हैं। इस वजह से भी अगर 4-5 दिनों के बाद टैंकर आता है, इससे मच्छरों का प्रजनन बढ़ सकता है।" दिल्ली जल बोर्ड की ओर से अधिवक्ता साक्षी पोपली ने कहा कि सभी क्षेत्रों में 24 घंटे आपूर्ति उपलब्ध नहीं है और कुछ स्थानों पर टैंकरों के माध्यम से पानी भेजा जाता है। पोपली ने कहा, "ये एक शेड्यूल है जिसका पालन किया जा रहा है।"

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022दिल्ली हाईकोर्टWater Resources Departmentदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील