लाइव न्यूज़ :

बलात्कार मामले को पुरुष न्यायाधीश के बजाय महिला न्यायाधीश को स्थानांतरित करने से इनकार, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा- इस कदम से बाढ़ आ जाएगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2023 18:26 IST

उच्च न्यायालय ने कहा कि केवल याचिकाकर्ता की आशंका ऐसे मामलों को पॉक्सो अदालतों में स्थानांतरित करने का आधार नहीं बन सकती, जबकि मामले में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधान शामिल न हों।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला न्यायिक अधिकारी की अध्यक्षता वाली अदालतों में स्थानांतरित करने की आवश्यकता होगी। मामला एक निचली अदालत के समक्ष लंबित है, जहां आरोप तय करने पर बहस हो रही है।उच्च न्यायालय की ओर से पारित निर्देशों के तहत ऐसे मामलों को संवेदनशील तरीके से निपटेंगे।

नई दिल्लीः दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक महिला की ओर से दर्ज कराये गये बलात्कार के मामले को एक पुरुष न्यायाधीश के बजाय महिला न्यायाधीश को स्थानांतरित करने से इनकार करते हुए कहा कि इस कदम से ऐसे अनुरोधों की बाढ़ आ जाएगी, जहां इस तरह के मामलों को विशेष पॉक्सो अदालतों या एक महिला न्यायिक अधिकारी की अध्यक्षता वाली अदालतों में स्थानांतरित करने की आवश्यकता होगी।

उच्च न्यायालय ने कहा कि केवल याचिकाकर्ता की आशंका ऐसे मामलों को पॉक्सो अदालतों में स्थानांतरित करने का आधार नहीं बन सकती, जबकि मामले में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधान शामिल न हों।

न्यायमूर्ति अनीश दयाल ने कहा कि पीठासीन अधिकारी - पुरुष या महिला- से अपेक्षा की जाती है कि वे महिलाओं, बच्चों या यौन अपराधों से जुड़े मामलों से निपटने के दौरान उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय की ओर से पारित निर्देशों के तहत ऐसे मामलों को संवेदनशील तरीके से निपटेंगे।

अदालत अश्लील सामग्री परोसने वाली बेवसाइट पर शिकायतकर्ता की तस्वीरों के दुरुपयोग के आरोपों से जुड़े एक मामले की सुनवाई कर रही थी। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका लैपटॉप जब्त किया गया है। यह आपराधिक मामला एक निचली अदालत के समक्ष लंबित है, जहां आरोप तय करने पर बहस हो रही है।

इस बीच, पीड़िता ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के कुछ प्रावधानों का हवाला देते हुए कहा कि इस मामले की सुनवाई एक पुरुष न्यायाधीश के बजाय एक महिला न्यायाधीश द्वारा की जानी चाहिए।

उच्च न्यायालय ने प्रावधानों पर विचार करने के बाद कहा कि आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामलों की सुनवाई के संबंध में ऐसा कोई निर्धारित आदेश नहीं है कि ऐसे मामले को एक महिला न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली अदालत द्वारा ही निपटाया जाना है। 

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी