लाइव न्यूज़ :

99 साल की जर्जर इमारत में कब तक पढ़ाएगी आप सरकार, केजरीवाल दें जवाब

By भाषा | Updated: September 23, 2018 15:45 IST

मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र मेनन और न्यायमूर्ति वी के राव की एक पीठ ने दिल्ली सरकार से एक स्थिति रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है जिसमें यह बताया जाये कि छात्रों को अन्य स्कूलों में कब स्थानांतरित किया जायेगा।

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर: दिल्ली उच्च न्यायालय ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार से पूछा है कि एक स्कूल की 99 वर्ष पुरानी जीर्णशीर्ण हो चुकी इमारत से छात्रों को कब स्थानांतरित किया जायेगा। 

अदालत ने कहा कि वह बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र मेनन और न्यायमूर्ति वी के राव की एक पीठ ने दिल्ली सरकार से एक स्थिति रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है जिसमें यह बताया जाये कि छात्रों को अन्य स्कूलों में कब स्थानांतरित किया जायेगा और इमारत की मरम्मत या पुनर्निर्माण के लिए समय सीमा क्या है।

पीठ ने गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) सोशल ज्यूरिस्ट द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर ये निर्देश दिये। याचिका में आरोप लगाया गया है कि दिल्ली कैंट में स्थित राजपूताना राइफल्स हीरोज मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल खराब स्थिति में है। 

दिल्ली सरकार ने इसे 1975 में अपने नियंत्रण में लिया था और इसे वह 100 फीसदी सहायता दे रही है। स्कूल की इमारत अत्यंत खराब स्थिति में है।

पूर्व में दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने अदालत में बताया था कि इमारत के संयुक्त निरीक्षण में पता चला है कि इसका निर्माण 1919 में किया गया था और वर्तमान में इसकी स्थिति ऐसी नहीं है कि यहां रहा जा सके।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील