लाइव न्यूज़ :

Delhi High Court: 'शादीशुदा हैं, दूसरे से बना लिए शारीरिक संबंध, गलत बात नहीं', दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: May 4, 2024 11:00 IST

Delhi High Court: बलात्कार का आरोपी और एक शादीशुदा व्यक्ति को जमानत देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि सामाजिक मानदंड यह तय करते हैं कि यौन संबंध विवाह के दायरे में ही होने चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने कहा, यौन संबंध विवाह के दायरे में ही होने चाहिएदो वयस्कों के बीच सहमति से शारीरिक संबंध गलत बात नहींबलात्कार के आरोपी को कोर्ट ने दी जमानत

Delhi High Court: बलात्कार का आरोपी और एक शादीशुदा व्यक्ति को जमानत देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि सामाजिक मानदंड यह तय करते हैं कि यौन संबंध विवाह के दायरे में ही होने चाहिए। यानि कि विवाहित पुरुष और स्त्री के बीच होना चाहिए। हालांकि, अगर यह दो वयस्कों के बीच सहमति से होता है, भले ही उनकी वैवाहिक स्थिति कुछ भी हो, तो इसमें कोई गलत बात नहीं है। दरअसल, कोर्ट ने जिस व्यक्ति की जमानत मंजूर की। उस पर एक महिला के द्वा्रा शादी का झूठा झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया गया था।

कोर्ट ने कहा कि अभियुक्त की वैवाहिक स्थिति के बारे में पता चलने के बाद भी पीड़िता का रिश्ता जारी रखने का निर्णय प्रथम दृष्टया उसकी सहमति की ओर इशारा करता है और इसकी पुष्टि के लिए कोई सबूत नहीं दिखाया गया है, जिससे यह साबित हो कि जबरदस्ती संबंध बनाया गया। 

कोर्ट ने कहा कि यह स्पष्ट है कि शिकायत दर्ज करने से पहले महिला काफी समय से आरोपी से मिलती रही। इस तथ्य को जानने के बाद भी कि आरोपी एक विवाहित व्यक्ति है, उसे रिश्ते जारी रखना चाहती थी। न्यायमूर्ति अमित महाजन द्वारा 29 अप्रैल को पारित एक आदेश में कहा गया कि हालांकि सामाजिक मानदंड यह तय करते हैं कि यौन संबंध आदर्श रूप से विवाह के दायरे में ही होने चाहिए, लेकिन अगर दो वयस्कों के बीच सहमति से यौन गतिविधि होती है, चाहे उनकी वैवाहिक स्थिति कुछ भी हो, तो किसी भी गलत काम को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। 

कोर्ट ने कहा कि इस मामले में दर्ज एफआईआर घटना के 15 महीने के बाद दर्ज की गई। वहीं, आरोपी के खिलाफ शिकायतकर्ता ने कोई सबूत नहीं दिया जिससे यह साबित हो कि उसे मजबूर किया गया। कोर्ट ने कहा कि यौन दुर्व्यवहार और जबरदस्ती के झूठे आरोप न केवल आरोपी की प्रतिष्ठा को धूमिल करते हैं बल्कि वास्तविक मामलों की विश्वसनीयता को भी कम करते हैं और इसलिए प्रत्येक मामले में आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया आरोपों के मूल्यांकन में अत्यधिक परिश्रम करना जरूरी है।

टॅग्स :हाई कोर्टकोर्टरेपसेक्स रैकेटयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

क्राइम अलर्टअगस्त से दिसंबर 2024 के बीच 4 बार यौन उत्पीड़न?, 8 रेप और 2 धोखाधड़ी-जालसाजी केस, अब तक 10 मामले ?, भोंदू बाबा अशोक खरात पर एक्शन

क्राइम अलर्टMaharashtra: खुद को भगवान बताकर महिला से किया रेप, पालघर से गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम