लाइव न्यूज़ :

लैंड फॉर जॉब केस: दिल्ली हाईकोर्ट ने तेजस्वी यादव को नहीं दी राहत, 25 मार्च को सीबीआई के सामने होगी पेशी

By विनीत कुमार | Updated: March 16, 2023 12:58 IST

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा है कि वह 25 मार्च को सीबीआई के सामने पेश होंगे। इससे पहले सीबीआई ने भी कोर्ट से कहा कि वह तेजस्वी यादव को गिरफ्तार नहीं करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव 25 मार्च को सीबीआई के सामने व्यक्तिगत तौर पर होंगे पेश, कोर्ट में दिया भरोसा।तेजस्वी यादव ने सीबीआई के समन का विरोध करते हुए कल दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दी थी।सीबीआई की ओर से गिरफ्तारी नहीं होने के आश्वासन के बाद तेजस्वी ने पेशी के लिए भरोसा दिया।

नई दिल्ली: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई के सामने 25 मार्च को पेश होंगे। दिल्ली हाई कोर्ट ने तेजस्वी को सीबीआई के सामने पेश होने का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने भरोसा दिया कि वह केवल पूछताछ करेगी और तेजस्वी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। इसके बाद तेजस्वी ने 25 मार्च को जांच एजेंसी के सामने पेश होने की इच्छा जाहिर की।

इससे पहले तेजस्वी मंगलवार को तीसरी बार सीबीआई की पूछताछ में शामिल नहीं हुए। उन्होंने इसके बाद बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट का रूख किया था और पेशी से छूट की मांग की थी। तेजस्वी को चार मार्च और 11 मार्च को पेश नहीं होने पर उन्हें मंगलवार को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस दिया गया था। हालांकि, वह तीसरे नोटिस पर भी पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए।

इससे पहले सीबीआई ने हाल में तेजस्वी के पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से दिल्ली और पटना में पूछताछ की थी।

इसी मामले में कल दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, उनकी बेटी मीसा भारती और अन्य को जमानत दे दी थी। परिवार के तीनों सदस्य पूर्वाह्न करीब 11 बजे न्यायाधीश गीतांजलि गोयल के समक्ष पेश हुए। अदालत ने 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही जमानत राशि पर लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती को जमानत दी। अदालत ने मामले को आगे की सुनवाई के वास्ते 29 मार्च के लिए सूचीबद्ध किया।

तेजस्वी ने याचिका में क्या कहा था?

तेजस्वी यादव ने सीबीआई से मिले समन का विरोध करते हुए कल दायर की गई अपनी याचिका में कहा था कि वह बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं और विधानसभा का बजट सेशन चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं है। फिर भी उन्हें एक दिन के लिए आने के लिए कहा जा रहा है।

इस पर सीबीआई की ओर से कहा गया कि पहले भी तेजस्वी यादव को समन भेजे जा चुके हैं। सीबीआई ने यह भी कहा कि मामले में चार्जशीट लगभग पूरी है और वह इसी महीने रिपोर्ट पेश करने की तैयारी में है। तेजस्वी के वकील ने इस पर कहा कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हो सकते हैं। हालांकि सीबीआई ने कोर्ट को फिर भरोसा दिलाया कि तेजस्वी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। इस आश्वासन पर तेजस्वी ने 25 मार्च को व्यक्तिगत तौर से पेश होने का भरोसा दिया।

टॅग्स :तेजस्वी यादवसीबीआईदिल्ली हाईकोर्टबिहार समाचारलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीमीसा भारती
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप