लाइव न्यूज़ :

Delhi HeatWave: आसमान से आग, 5 की मौत, 12 वेंटिलेटर पर हैं मरीज

By धीरज मिश्रा | Updated: June 19, 2024 15:43 IST

Delhi HeatWave: राजधानी दिल्ली में लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं। तापमान का पारा 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में हीटवेव का कहर जारी आरएमएल अस्पताल में 5 लोगों की मौत 12 मरीज वेंटिलेटर पर हैं, कुल 7 लोगों की गई जान

Delhi HeatWave: राजधानी दिल्ली में लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं। तापमान का पारा 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। इस सबके बीच दिल्ली के अस्पताल में पांच लोगों की मौत हो गई है। इसके बीच हीट स्ट्रोक को वजह माना जा रहा है।

आरएमएल अस्पताल के एमएस, डॉ. अजय शुक्ला ने कहा कि कुल 22 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें 5 की संदिग्ध हीटस्ट्रोक के कारण मौत हो गई है। 12 मरीज वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि अधिकांश मरीज मजदूर हैं जो विषम परिस्थितियों में काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि मरीजों की मौत का मुख्य कारण अस्पताल पहुंचने में देरी है। अब तक हमारे पास कुल 45-50 मरीज आए हैं और हीटवेव की स्थिति शुरू होने से अब तक करीब 7 लोगों की मौत हो चुकी है। 

मौसम से भी राहत नहीं

मौसम की स्थिति पर आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि हमने कल पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार के लिए रेड अलर्ट जारी किया था, लेकिन आज स्थिति में सुधार हुआ है।

बिहार में बारिश की गतिविधि हुई है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के लिए हमने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए हमने अगले 2 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, आज उत्तर प्रदेश के लिए भी रेड अलर्ट है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि 30 जून के आसपास दिल्ली एनसीआर में मानसून के आने की उम्मीद है। आज भी हम दिल्ली में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की गतिविधि की उम्मीद कर सकते हैं।

दिन में घर से बाहर निकलना खतरनाक

डॉक्टरों के अनुसार, दिल्ली में मौजूदा समय में घर से बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। सुबह 10 से शाम 4 बजे की बीच भीषण गर्मी रहती है। ऐसे में ज्यादा जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकले।

टॅग्स :हीटवेवदिल्लीNCRभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?