लाइव न्यूज़ :

Delhi Water Crisis: 'दिल्ली को कुछ पानी दिलवा दें, हाथ जोड़ कर विनती है', पानी संकट पर केजरीवाल की बीजेपी से मांग

By धीरज मिश्रा | Updated: May 31, 2024 11:32 IST

Delhi Water Crisis: राजधानी दिल्ली में आसमान से बरस रही आग के बीच दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में पानी संकट गहरा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में गहराया पानी का संकट, लोगों को नहीं मिल रहा पानी बीजेपी दिल्ली सरकार के खिलाफ लगातार कर रही है प्रदर्शन सीएम केजरीवाल ने कहा, बीजेपी अपनी सरकार से कुछ पानी दिलवा दें

Delhi Water Crisis: राजधानी दिल्ली में आसमान से बरस रही आग के बीच दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में पानी संकट गहरा गया है। जिससे बूंद-बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। बीजेपी दिल्ली सरकार पर निशाना साध रही है और लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं, अब दिल्ली में पानी संकट पर सीएम केजरीवाल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

उन्होंने बीजेपी से हाथ जोड़कर अपील की है कि इस समय धरना प्रदर्शन करने से पानी का संकट दूर नहीं होगा। हमें मिलकर काम करना होगा। उन्होंने बीजेपी से मांग की है कि एक माह के लिए दिल्ली को हरियाणा-यूपी से कुछ पानी दिलवा दें। केजरीवाल ने कहा कि इस बार पूरे देश में अभूतपूर्व गर्मी पड़ रही है जिसकी वजह से देश भर में पानी और बिजली का संकट हो गया है। पिछले वर्ष, दिल्ली में बिजली की पीक डिमांड 7438 मेगावाट थी।

इसके मुक़ाबले इस साल पीक डिमांड 8302 मेगावाट तक पहुंच गयी है। पर इसके बावजूद दिल्ली में बिजली की स्थिति नियंत्रण में है, अन्य राज्यों की तरह पॉवर कट नहीं लग रहे। लेकिन इतनी भीषण गर्मी में पानी की डिमांड बहुत बढ़ गयी है। और जो पानी दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से मिलता था, उसमे भी कमी कर दी गयी है। यानी डिमांड बहुत बढ़ गयी और सप्लाई कम हो गयी। हम सबको मिलकर इसका निवारण करना है।

मैं देख रहा हूँ कि बीजेपी के साथी हमारे ख़िलाफ़ धरने प्रदर्शन कर रहे हैं। इस से समस्या का समाधान नहीं निकलेगा। मेरी सभी से हाथ जोड़ कर विनती है कि इस वक़्त राजनीति करने की बजाय, आइये मिलकर दिल्ली के लोगों को राहत दिलवायें।

यदि बीजेपी हरियाणा और यूपी की अपनी सरकारों से बात करके एक महीने के लिए दिल्ली को कुछ पानी दिलवा दें तो दिल्ली वाले बीजेपी के इस कदम की खूब सराहना करेंगे। इतनी भीषण गर्मी किसी के हाथ की बात नहीं। लेकिन हम सब मिलकर काम करें तो लोगों को इस से राहत तो दिलवा सकते हैं।

टॅग्स :Water Resources Departmentआतिशी मार्लेनाअरविंद केजरीवालArvind KejriwalBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम