लाइव न्यूज़ :

दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सत्‍येंद्र जैन के घर CBI की रेड, केजरीवाल बोले- PM मोदी क्या चाहते हैं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 30, 2018 10:59 IST

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्‍येंद्र जैन के घर पर आज (30 मई) को सीबीआई ने छापा मारा है।

Open in App

नई दिल्ली, 30 मई:  दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्‍येंद्र जैन के घर पर आज (30 मई) को सीबीआई ने छापा मारा है। खबर के अनुसार सत्येंद्र जैन के आवास समेत छह जगहों पर सीबीआई की छापेमारी हुई है। ये छापेमारी सुबह 7:40 पर मंत्री के सरकारी निवास 8 राजनिवास मार्ग पर 8 लोगों की टीम ने किया है। पीडब्लयू डी में क्रिएटिव टीम के मामले में सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं, कहा जा रहा है कि इससे पहले सीबीआई ने सत्येंद्र जैन की बेटी सौम्या जैन के खिलाफ केस बंद किया है। इससे पहले सत्येंद्र जैन पर सीबीआई हवाला के जरिए ब्लैक मनी को व्हाइट करने के मामले में जांच कर रही है। इस रेड को आप नेताओं ने गलत और असंवैधानिक करारा है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके पूछा कि पीएम आखिर चाहते क्या हैं? दरअसल सत्येंद्र जैन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- पीएम मोदी क्या चाहते हैं? 

इस छापे मारी के बाद सबसे पहले दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा है, सत्येंद्र जैन के घर सुबह सुबह सीबीआई की रेड चल रही है, आरोप है कि उन्होंने स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक आदि के डिजाइन के लिए 'क्रिएटिव डिजायनर टीम' की सेवाएं लीं। पूर्व एलजी नजीब जंग ने जाते जाते सीबीआई को ये मामला सौंपा था, जंग की एक अन्य शिकायत को दो दिन पहले सीबीआई क्लोज़ कर चुकी है।

वहीं, सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर लिखा ' सीबीआई ने मेरे घर पर छापेमारी की है. प्रोफेशनल्स अलग-अलग प्रोजेक्ट के लिए हायर किये गये थे. सभी को सीबीआई के द्वारा छोड़ने पर मजूबर किया गया। गौरतलब है कि सत्येंद्र जैन दिल्ली की आम आदमी पार्टी वाली केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील