लाइव न्यूज़ :

Delhi-Gurugram expressway rainfall: भारी बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर का बुरा हाल, लंबा ट्रैफिक जाम, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 22, 2022 22:06 IST

Delhi-Gurugram expressway rainfall:  दिल्ली विश्वविद्यालय, जफरपुर, नजफगढ़, पूसा व मयूर विहार में क्रमश: 16.5 मिमी, 18 मिमी, 29 मिमी, 24.5 मिमी और 25.5 मिमी बारिश हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसफदरजंग वेधशाला ने सितंबर में अब तक (बृहस्पतिवार सुबह तक) 58.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की है।अगस्त में 41.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो करीब 14 वर्षों में सबसे कम है। दिल्ली में एक जून से 405.3 मिलीमीटर बारिश हुई जो सामान्य बारिश 621.7 मिलीमीटर से कम है।

नई दिल्लीःदिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में भारी बारिश से लोगों का बुरा हाल है। कई जगह ट्रैफिक है। भारी बारिश के कारण नोएडा के सेक्टर 14A इलाके में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। गुरुग्राम के नरसिंहपुर में दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा है।

गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद शहर में कई जगह जलभराव हुआ। जलभराव से लोगों की दिक्कतें बढ़ी है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ। कई घरों पानी भर गया है। आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश हुई।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे कुछ इलाकों में महत्वपूर्ण सड़कों पर जलजमाव हो गया और यातायात प्रभावित हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है और छिट-पुट स्थानों पर भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से मानसून की वापसी से ठीक पहले हुई ताजा बारिश से वर्षा में कमी (सितंबर में अब तक 46 फीसदी) को कुछ हद तक पूरा करने में मदद मिलेगी। इससे हवा भी साफ रहेगी और तापमान भी नियंत्रित रहेगा। हरियाणा के गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद कई हिस्सों में पानी भर गया जिससे सड़कों पर जाम लग गया। पुलिस कर्मी जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करते दिखे। पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर कहा, “ गुरुग्राम में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से कुछ जगहों पर जलभराव है तथा यातायात धीमी गति से चल रहा है।

अतः आप सभी से हमारा अनुरोध है कि वे आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले। असुविधा के लिए खेद है।” पुलिस के मुताबिक, जलभराव की वजह से दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, सिग्नेचर टॉवर फ्लाइओवर, हीरो होंडा चौक पर गाड़ियों की रफ्तार सुस्त है। जलभराव की वजह से मेफिल्ड गार्डन, बेसाई चौक, एआईटी चौक, एटलस चौक, सीआरपीएफ चौक और सेक्टर 10-ए में परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार सुबह बारिश शुरू होने के बाद से ही एक हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों को शहर भर में तैनात किया गया है।

दिल्ली शहर में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम चार बजे बजे 65 (संतोषजनक श्रेणी) दर्ज किया गया।

सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे (8:30) से शाम साढ़े पांच बजे (5:30) तक 31.2 मिली बारिश दर्ज की गई। वहीं, पालम, लोधी रोड, रिज और आयानगर वेधाशालाओं में क्रमश: 56.5 मिमी, 27.4 मिमी, 16.8 मिमी और 45.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :मौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसमदिल्लीउत्तर प्रदेशनॉएडाबाढ़हरियाणागुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा