लाइव न्यूज़ :

Coronavirus in delhi: रेहड़ी वालों को सुबह 10 से रात 8 बजे तक छूट, साप्ताहिक बाजार अभी रहेंगे बंद

By निखिल वर्मा | Updated: July 28, 2020 00:38 IST

केजरीवाल सरकार ने सड़क किनारे सामान बेचने वालों और फेरीवालों को एक सप्‍ताह के लिए काम करने की अनुमति दे दी है.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 613 नए मामले सामने आए हैंदिल्ली में फिलहाल 10,994 रोगियों का इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार सड़क किनारे सामान बेचने वालों और फेरीवालों को अपने काम और व्यवसायों को फिर से शुरू करने की अनुमति देने के लिए एक आदेश पारित करेगी। कोरोना वायरस महामारी और इसके कारण लगे लॉकडाउन ने छोटे कारोबारों और व्यक्तिगत व्यवसायों दोनों को बुरी तरह से प्रभावित किया है, जिसमें सड़क किनारे सामान बेचने वाले, फेरीवाले विक्रेता सबसे अधिक प्रभावित होने वाले समूहों में शामिल हैं। 

केजरीवाल ने कहा, ‘‘एक विशेष आदेश पारित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से सड़क विक्रेता और फेरीवाले दिल्ली में अपने काम और आजीविका को फिर से शुरू कर सकते हैं।’’ सरकार ने एक बयान में कहा कि फेरीवालों को हर दिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक काम करने की अनुमति दी जाएगी और उन्हें कोविड-19 के प्रसार से बचने के लिए सामाजिक दूरी और अन्य सभी एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने होंगे। केजरीवाल ने कहा कि कुछ भ्रम के कारण, इन लोगों को पहले काम करने की अनुमति नहीं थी, लेकिन अब उन्हें सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक काम शुरू करने की अनुमति होगी। 

दिल्ली में दो महीने बाद बड़ी राहत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 613 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या सोमवार को 1,31,219 हो गई। पिछले दो महीने में पहली बार इतने कम मामले आए हैं । इससे पहले 26 मई को 412 मामले आए थे और उस समय मृतकों की संख्या 288 थी। उस वक्त संक्रमण के 14,465 मामले थे। इसके बाद 27 मई को 792 मामले सामने आए । 

इसी तरह 20 जुलाई को 954 और इसके अगले दिन 1,000 से ज्यादा मामले आए। रविवार को शहर में संक्रमण के 1075 नए मामले आए और सोमवार को यह आंकड़ा तीन अंकों में सिमट गया। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार दोपहर जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 26 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 3,853 हो गई है। 

दिल्ली में फिलहाल 10,994 रोगियों का इलाज चल रहा है। रविवार को इनकी संख्या 11,904 थी। सोमवार के बुलेटिन के मुताबिक कोविड अस्पतालों में 12436 बेड खाली हैं । बुलेटिन के मुताबिक 1,16,372 मरीज ठीक हो गए हैं । दिल्ली में कुल 9,58,283 जांच हुई है।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनादिल्लीअरविंद केजरीवालकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी