लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को भेजा प्रस्ताव, अनलॉक 3 में इन 3 चीजों को खोलने के लिए की सिफारिश

By सुमित राय | Updated: August 6, 2020 17:11 IST

दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को प्रस्ताव भेजकर राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 मामलों की संख्या की गिरावट का हवाला दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने अनलॉक के तीसरे चरण में लोगों को राहत देने के लिए होटल, जिम और साप्ताहिक बाजार खोलने की सिफारिश की है।इससे पहले उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार के होटलों और साप्ताहिक बाजारों को खोलने के फैसले को खारिज कर दिया था।

कोरोना वायरस के कहर के बीच दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से राष्ट्रीय राजधानी में अनलॉक के तीसरे चरण में लोगों को राहत देने के लिए होटल, जिम और साप्ताहिक बाजार खोलने की सिफारिश की है। बता दें कि उपराज्यपाल ने होटलों को फिर से खोलने और शहर के साप्ताहिक बाजारों के लिए एक सप्ताह के ट्रायल पर खोलने के फैसले को स्थगित कर दिया था।

एएनआई ने दिल्ली सरकार के सूत्रों के हवाले से बताया है कि दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को प्रस्ताव भेजा है और राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 मामलों की संख्या में गिरावट का हवाला देते हुए शहर के होटल, जिम और साप्ताहिक बाजार खोलने की सिफारिश की है।

अनलॉक 3 में दिल्ली सरकार ने होटल और साप्ताहिक बाजार को दी थी अनुमति

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी सरकार ने अनलॉक के तीसरे चरण के लिए जारी दिशानिर्देशों में होटलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी थी। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने शहर के साप्ताहिक बाजारों के लिए एक सप्ताह के ट्रायल को भी मंजूरी दी थी, लेकिन दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने फैसला बदल दिया।

दिल्ली में अभी कोरोना वायरस के 10072 एक्टिव केस हैं मौजूद

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में अब तक 1 लाख 40 हजार 232 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 4044 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कोविड-19 से एक लाख 26 हाजर 116 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 10072 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :अनिल बैजलअरविंद केजरीवालदिल्ली सरकारदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियादिल्लीकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए