लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने बाल कल्याण कोष में दान का आग्रह किया

By भाषा | Updated: August 19, 2021 14:45 IST

Open in App

दिल्ली की आम आदमी पार्टी नीत सरकार ने लोगों से दिल्ली बाल कल्याण कोष में दान करने और उन बच्चों का विवरण साझा करने का आग्रह किया है जो कोरोना वायरस महामारी के कारण अनाथ हो गए हैं या अपने माता-पिता में से किसी एक को खो दिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने कहा, “अगर आप किसी ऐसे बच्चे को जानते हैं जिसने कोविड-19 की वजह से माता-पिता या दोनों में किसी को खो दिया है, तो चाइल्डलाइन को 1098 पर कॉल करें या हमें ऐसे बच्चे का विवरण मेल करें।”महिला एवं बाल विकास विभाग ने सार्वजनिक घोषणा के माध्यम से लोगों से कहा कि दिल्ली बाल कल्याण कोष में दान दें ताकि देखभाल के जरूरतमंद बच्चों की सलामती, उनका संरक्षण और पुनर्वास सुनिश्चित हो सके।विभाग के मुताबिक, लोग आवासीय देखभाल, निर्वाह सहायता, शिक्षा, चिकित्सा और मानसिक स्वास्थ्य, व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास, पालक देखभाल आदि जैसी बच्चों की जरूरतों को प्रायोजित कर सकते हैं। इससे यह भी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि भाई-बहन आपस में न बिछड़े या रिश्तेदारों की देखभाल से महरूम न हों। दिल्ली बाल संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) के एक सर्वेक्षण के मुताबिक, पिछले साल मार्च में महामारी के शुरू होने के बाद दो हजार से अधिक बच्चों ने कोरोना वायरस के कारण अपने माता या पिता में से किसी को खोया है जबकि उनमें से 67 के दोनों माता-पिता की मौत हो चुकी है।बयान के मुताबिक, 651 बच्चों ने मांओं को खोया है जबकि 1311 बच्चों ने अपने पिताओं को खोया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐसे बच्चों के लिए प्रति माह 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की थी जो उन्हें 25 साल की उम्र तक मिलती रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जून में ऐसे बच्चों के लिए कई कल्याणकारी उपायों की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?