लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने के लिए ‘‘पूरी तैयारी’’ कर रही : जैन

By भाषा | Updated: August 28, 2021 18:15 IST

Open in App

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली सरकार कोई जोखिम मोल लेना नहीं चाहती और कोविड ​​-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए ‘‘पूरी तैयारी’’ कर रही है। जैन ने महामारी के दौरान जान गंवाने वाले डॉक्टरों को भी याद किया और कहा कि उनके नाम सुनहरे अक्षरों में लिखे जाएंगे। जैन ने लोगों से कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने और उनसे लापरवाही नहीं करने का आग्रह किया। स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को सरकारी अस्पतालों- यकृत एवं पित्त विज्ञान संस्थान (आईएलबीएस), वसंत कुंज, दीप चंद बंधु अस्पताल, अशोक विहार, संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल, मंगोलपुरी और बुराड़ी अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों के लिए छठा अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। जैन ने कहा, ‘‘उनकी (स्वास्थ्यकर्मी) समर्पित सेवा ने अनमोल जीवन बचाया, उनके सर्वोच्च बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता और उनका नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।’’ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल नेतृत्व वाली सरकार स्वास्थ्य कर्मियों की निस्वार्थ और समर्पित सेवा को सलाम करती है, जिन्होंने इस घातक बीमारी से लड़ने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी और दिल्ली सरकार के साथ दिन-रात खड़े रहे।’’ उन्होंने कहा कि सरकार अनुभवों से सीखकर तीसरी लहर को रोकने के लिए तमाम कदम उठा रही है लेकिन कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए लोगों को लापरवाही नहीं करनी चाहिए। जैन ने कहा कि संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार ‘‘पूरी तरह’’ तैयार है। जैन ने कहा कि सरकार स्थिति पर नजर रख रही है और वह कोई जोखिम मोल लेना नहीं चाहती है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 37,000 कोविड-19 समर्पित बेड तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें 12,000 आईसीयू बेड भी शामिल हैं। इसके अलावा पांच एलएमओ (तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन) भंडारण टैंकों के साथ 47 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं तथा कई और स्थापित किए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने भी वरिष्ठ डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की प्रशंसा की। गोयल ने कहा, ‘‘डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को ‘अग्रिम मोर्चे के योद्धा’ का दिया गया नाम बिल्कुल सही है क्योंकि सीमा पर सेना की तरह, उन्होंने अपने जीवन के बारे में नहीं सोचा, और घातक कोरोना वायरस से लोगों की जान बचाने के लिए निस्वार्थ भाव से काम किया।’’ गोयल ने कहा कि विधानसभा राष्ट्रीय राजधानी के ‘कोरोना योद्धाओं’ के लिए इस तरह के सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: वसंत कुंज में मर्सिडीज ने 3 लोगों को कुचला, एक की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi: आगरा में पकड़ा गया चैतन्यानंद सरस्वती, दिल्ली पुलिस ने दबौचा, आश्रम में 17 लड़कियों से यौन शोषण का आरोप

क्राइम अलर्टDelhi: कौन है स्वामी चैतन्यानंद स्वामी? आश्रम की दर्जन से ज्यादा छात्राओं ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

भारतगर्भपात कराने की मांग करने वाली बलात्कार पीड़िताओं से पहचान पत्र मांगने से बचें?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों से कहा

भारतदिल्ली सीसीटीवी परियोजनाः ₹571 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन पर केस दर्ज?, एसीबी ने कसा शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"