लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल सरकार हर साल 77 हजार बुजुर्गों को कराएगी फ्री तीर्थयात्रा, ऐसे होगा चयन

By IANS | Updated: January 10, 2018 07:48 IST

मनीष सिसोदिया ने बताया कि 'मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना' के तहत इन यात्राओं को कराया जाएगा। दिल्ली कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई।

Open in App

दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार हर साल 77 हजार वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से अधिक आयु के) को मुफ्त में तीर्थयात्रा की सुविधा देगी। यह जानकारी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को दी। ऐसे वरिष्ठ नागरिक जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपए से कम हो और जो सरकारी व किसी स्वायत्त निकाय के कर्मचारी न हों, इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

सिसोदिया ने बताया कि 'मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना' के तहत इन यात्राओं को कराया जाएगा। दिल्ली कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई।

जिन पांच तीर्थ मार्गों को बुजुर्ग चुन सकते हैं, उनमें मथुरा-वृंदावन-आगरा-फतेहपुर सीकरी, हरिद्वार-ऋषिकेश-नीलकंठ, पुष्कर-अजमेर, अमृतसर-आनंदपुर साहिब और जम्मू-वैष्णो देवी मंदिर शामिल हैं।

राज्य सरकार यात्रा के पात्र नागरिकों के लिए यात्रा, ठहरने और खाने का बंदोबस्त करेगी। हर तीर्थयात्री पर लगभग सात हजार रुपए खर्च आएगा। वरिष्ठ नागरिक अपने साथ 18 साल से अधिक आयु का कोई परिचारक रख सकेंगे। इसका खर्च भी सरकार वहन करेगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर यात्रा की अवधि तीन दिन और दो रातों की होगी और हर साल हर विधानसभा क्षेत्र से यात्रा के लिए ग्यारह सौ बुजुर्ग चुने जाएंगे।

आवेदन पत्र संभागीय आयुक्त कार्यालय, संबंधित विधायक या तीर्थयात्रा समिति के जरिए ऑनलाइन भरे जा सकेंगे और तीर्थ यात्रियों का चयन ड्रॉ निकालकर किया जाएगा। सिसोदिया ने उस तिथि का खुलासा नहीं किया, जब से यह यात्रा शुरू होगी, लेकिन यह जरूर कहा कि योजना जल्द ही लागू होगी। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा