लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने एचआईएमएस परियोजना के लिए 139 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: August 28, 2021 19:57 IST

Open in App

दिल्ली सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी एचआईएमएस परियोजना के लिए 139 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी है। इस परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजधानी के सभी अस्पतालों को एक मंच पर लाया जायेगा। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई है। बयान में दावा किया गया है कि इसके लागू होने के बाद दिल्ली देश का एकमात्र ऐसा राज्य बन जाएगा, जिसके पास ‘क्लाउड-आधारित स्वास्थ्य प्रबंधन प्रणाली’ होगी। वर्तमान में, स्वीडन और जर्मनी सहित कुछ विकसित देशों में ऐसी प्रणाली उपलब्ध है। शनिवार को एक कार्यक्रम में परियोजना का उल्लेख करते हुए, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन प्रणाली (एचआईएमएस) परियोजना का जिम्मा मेसर्स एनईसी कॉर्पोरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है, जो एक बहुराष्ट्रीय निगम है। बयान में कहा गया है, ‘‘दिल्ली के सभी अस्पतालों को एचआईएमएस से जोड़ा जा रहा है। सभी चिकित्सा सेवाओं को एचआईएमएस पोर्टल के माध्यम से एक मंच के तहत लाया जाएगा। इससे हमें यह जानने में मदद मिलेगी कि अस्पताल में कितने बिस्तर खाली हैं, दवाओं का भंडार और कर्मचारियों की स्थिति, वेंटिलेटर की संख्या और चिकित्सा बुनियादी ढांचे के बारे में कोई अन्य जानकारी एचआईएमएस मंच पर उपलब्ध होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘किसी को अब अस्पतालों में कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी, आप फोन पर ही डॉक्टर से मिलने का समय ले सकेंगे और अपनी सुविधा के अनुसार जा सकेंगे।’’ बयान में कहा गया है कि दिल्ली सरकार एचआईएमएस को दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में जल्द से जल्द लागू करने की कोशिश कर रही है और निजी अस्पतालों को भी चरणबद्ध तरीके से जोड़ा जाएगा। आधिकारिक बयान के मुताबिक, सरकार इस परियोजना को लागू करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है, जिसके लिए निविदा हो गई है। इसमें कहा गया है कि परियोजना के लिए दिल्ली कैबिनेट द्वारा 139,80,24,436 रुपये का बजट मंजूर किया गया है। बयान में कहा गया है कि स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन प्रणाली के लागू होने के बाद, लोग एक ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग करके डॉक्टर से मिलने का समय प्राप्त कर सकेंगे। उन्हें डॉक्टर से मिलने के लिए एक समय सीमा निर्धारित की जाएगी और वे उसी के अनुसार परामर्श प्राप्त करने में सक्षम होंगे। बयान के अनुसार सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी दिल्ली में सर्वेक्षण करेगी कि प्रत्येक नागरिक अपना ई-हेल्थ कार्ड बनवा सके। कार्ड अस्पतालों और अन्य केंद्रों पर भी बनाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट