लाइव न्यूज़ :

Delhi Fog: दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण परिचालन बाधित; 118 उड़ानें रद्द, 16 का मार्ग बदला गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2025 12:12 IST

Delhi Fog: मंगलवार को घने कोहरे की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर काफी दिक्कतें हुईं। 118 फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं, और 16 को डायवर्ट किया गया। कई दूसरी फ्लाइट्स में भी देरी हुई।

Open in App

Delhi Fog:  दिल्ली हवाई अड्डे पर मंगलवार को घने कोहरे के कारण विमान परिचालन बाधित होने से कम से कम 118 उड़ानें रद्द हुईं, 16 उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन किया गया और 130 की सेवाओं में देरी हुई। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) द्वारा संचालित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) से प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का संचालन होता है। एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे पर 60 आगमन और 58 प्रस्थान उड़ानें रद्द की गईं जबकि 16 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया।

उड़ान संचालन पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24डॉटकॉम’ के अनुसार मंगलवार सुबह हवाई अड्डे पर 130 उड़ानों के परिचालन में देरी हुई और प्रस्थान उड़ानों का औसत विलंब समय करीब 28 मिनट रहा। डायल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सुबह एक पोस्ट में कहा कि सभी उड़ानों का परिचालन सामान्य रूप से जारी हैं लेकिन जो उड़ानें ‘कैट-तीन’ के अनुरूप नहीं हैं वे प्रभावित हो सकती हैं।

कैट-तीन अनुरूपता के तहत पायलट कम दृश्यता की स्थिति में भी उड़ानों का संचालन कर सकते हैं। कोहरे और कम दृश्यता की पृष्ठभूमि में नागर विमानन मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि विमानन कंपनियों को यात्रियों की सुविधा संबंधी मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

इनमें ‘‘उड़ान संबंधी जानकारी समय पर देना, जिन यात्रियों की उड़ान में देरी हुई हो, उनके लिए भोजन की व्यवस्था करना, उड़ान रद्द होने की स्थिति में पुनः बुकिंग या पैसे वापस करने की सुविधा देना, समय पर ‘चेक-इन’ के बाद विमान में चढ़ने से रोका नहीं जाना, सामान संबंधी सुविधा और त्वरित शिकायत निवारण’’ की सुविधा शामिल हैं। 

टॅग्स :दिल्लीकोहराहवाई जहाजवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता