लाइव न्यूज़ :

दिल्ली अग्निकांड: आग ने निगली 43 जिंदगियां, ज्वलनशील सामग्री से भरी पड़ी थी इमारत, सिर्फ एक ही था दरवाजा

By भाषा | Updated: December 8, 2019 22:45 IST

दिल्ली अग्निकांड: दिल्ली अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दमकल की 30 से अधिक गाड़ियां और कई एंबुलेंस भवन के आसपास भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंची, जहां कई अवैध कारखाने मौजूद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के अनाज मंडी इलाके में रविवार सुबह जिस चार मंजिला इमारत में आग लगने से 43 लोगों की मौत हुई, वह ज्वलनशील सामग्री से भरी हुई थी।दमकल कर्मियों ने बताया कि जलती सिलाई मशीनों, प्लास्टिक के खिलौनों तथा डिब्बों और कपड़ों आदि से निकलते घने जहरीले धुएं ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में रविवार सुबह जिस चार मंजिला इमारत में आग लगने से 43 लोगों की मौत हुई, वह ज्वलनशील सामग्री से भरी हुई थी और उसमें सिर्फ एक दरवाजा था जो पतली गली की ओर खुलता था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकल कर्मियों ने बताया कि जलती सिलाई मशीनों, प्लास्टिक के खिलौनों तथा डिब्बों और कपड़ों आदि से निकलते घने जहरीले धुएं ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बचाव अभियान चलाने में काफी दिक्कतें आईं।

दिल्ली अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दमकल की 30 से अधिक गाड़ियां और कई एंबुलेंस भवन के आसपास भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंची, जहां कई अवैध कारखाने मौजूद हैं। वहीं 150 दमकल कर्मी 63 लोगों को बाहर निकालने और आग को बुझाने में जुट गए। आग तड़के पांच बजकर 22 मिनट पर लगी।

अधिकारियों ने बताया कि 600 गज के भवन में सिर्फ एक दरवाजा था, लिहाजा दमकल कर्मियों को अंदर घुसने के लिये खिड़कियों और लोहे की जालियों को काटना पड़ा। उन्होंने कहा कि तंग गलियों में एक बार में केवल एक ही गाडी़ भेजी जा सकती थी। अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी, जो भवन के दूसरे तल से शुरू हुई।

सदर बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि रिहायशी इलाके में अवैध फैक्टरियां और सिर पर लटकते तारों ने इस मुगलकालीन व्यापार केन्द्र को "टाइम बम" बना दिया है। उन्होंने कहा कि इस हालत के लिये अधिकारी जिम्मेदार हैं।

दिल्ली सरकार ने इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश देते हुए सात दिनों के भीतर रिपोर्ट देने के लिये कहा है। इस घटना को 1997 के उपहार सिनेमा अग्निकांड के बाद राष्ट्रीय राजधानी में आग लगने की सबसे बड़ी घटना बताया जा रहा है। उपहार अग्निकांड में 59 लोगों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :अग्नि दुर्घटनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो