लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में लाल किले के सामने लाजपत राय बाजार में लगी आग, 60 गुमटियां जलकर खाक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2022 12:12 IST

दिल्ली के लाल किले के सामने लाजपत राय बाजार मे लगी आग की वजह से 20 गुमटियां जलकर खाक हो गई हैं

Open in App
ठळक मुद्दे बाजार में लगी आगे में 60 गुमटियां जलकर राख हो गईंहादसे में किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है सुबह करीब सात बजे आग पर काबू पाया गया

नयी दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के सामने लाजपत राय बाजार में गुरुवार को तड़के आग लग गई। दिल्ली दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है।

वहीं, पुलिस ने बताया कि बाजार के करीब 60 ‘‘खोखे’’ (गुमटियां) आग में जलकर खाक हो गए। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह करीब चार बजकर 43 मिनट पर न्यू लाजपत राय बाजार में आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है और प्रशीतन प्रक्रिया जारी है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा, ‘‘ सुबह करीब सात बजे आग पर काबू पाया गया। प्रथम दृष्टया, प्रतीत होता है कि शायद शार्ट-सर्किट के कारण आग लगी। शिकायतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’ न्यू लाजपत राय बाजार कपड़े और बर्तनों के लिए मशहूर है। 

टॅग्स :अग्निकांडआगदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी