लाइव न्यूज़ :

दिल्ली आबकारी नीति मामला: के.कविता की याचिका पर 24 मार्च को सुप्रीम कोर्ट करेगी सुनवाई, कल ईडी करेगी पूछताछ

By अंजली चौहान | Updated: March 15, 2023 14:04 IST

अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद कल यानी गुरुवार 16 मार्च को वह ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होंगी। 

Open in App
ठळक मुद्देके.कविता को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत कोर्ट ने 24 मार्च को जमानत याचिका पर सुनवाई का फैसला कियादिल्ली शराब घोटाले में गुरुवार को कविता ईडी के सामने पेश होंगी

नई दिल्ली: बीआरएस एमएलसी के.कविता को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में जांच के दायरे में फंसी तेलंगाना सीएम की बेटी और बीआरएस की नेता कविता की याचिका पर अदालत ने 24 मार्च को सुनवाई करने का फैसला किया है। 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ईडी पहले ही उनसे एक बार पूछताछ कर चुकी है और पूछताछ के नाम पर किसी महिला को ईडी मुख्यालय बुलाना देश के कानून के खिलाफ है। हालांकि, इसके बावजूद अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद कल यानी गुरुवार 16 मार्च को वह ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होंगी। 

याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए कविता के वकील ने कहा कि किसी महिला को ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए नहीं बुलाया जा सकता है और कानून के अनुसार, आवास पर पूछताछ की जानी चाहिए। 

कविता के वकील का कहना है कि केंद्रीय जांच एजेंसी बीआरएस नेता का हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्र पिल्लई जो कि शराब घोटाले में आरोपी है से आमना-सामना कराना चाहती है, लेकिन ईडी ने अब तक ऐसा कुछ नहीं किया है। 

दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया कि तत्काल सुनवाई की मांग क्यों की जा रही है? जिस पर उनके वकील ने जवाब दिया कि ईडी की सुनवाई कल, 16 मार्च को है। ऐसे में वह जल्द सुनवाई की मांग कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि ईडी द्वारा 11 मार्च को के. कविता से पिल्लई के बयानों के साथ पूछताछ की गई और उन्हें 16 मार्च को फिर से पेश होने के लिए कहा गया है। ईडी का दावा है कि कविता एक 'दक्षिण समूह' शराब कार्टेल से जुड़ी हुई थी, जिसने दिल्ली आबकारी नीति के तहत राष्ट्रीय राजधानी में बाजार का बड़ा हिस्सा हासिल करने में आम आदमी पार्टी को लगभग 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी।

ये मामला साल 2020-21 का है और ईडी मामले में पूछताछ कर रही है। ईडी के अनुसारस कार्टेल में सरथ रेड्डी, मगुंता श्रीनिवासुलु रेड्डी वाईएसआर कांग्रेस सांसद, उनके बेटे राघव मगुन्टा, कविता और अन्य शामिल हैं।

टॅग्स :के कवितादिल्लीसुप्रीम कोर्टSupreme CourtNew Delhi, Supreme Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए