लाइव न्यूज़ :

दिल्ली आबकारी नीति मामला: ईडी ने फार्मा कंपनी के प्रमुख समेत दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: November 10, 2022 10:17 IST

बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय मुख्यालय में उनसे दिन भर की पूछताछ के बाद उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार किए गए व्यापारियों में से एक फार्मा कंपनी के प्रमुख हैं। व्यवसायियों की पहचान शरथ चंद्र रेड्डी और बिनॉय बाबू के रूप में की गई है। मनीष सिसोदिया के निजी सहायक देवेंद्र शर्मा से पूछताछ के बाद ईडी ने दोनों से पूछताछ की।

नई दिल्लीःप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। उनमें से एक फार्मा कंपनी के प्रमुख हैं। व्यवसायियों की पहचान शरथ चंद्र रेड्डी और बिनॉय बाबू के रूप में की गई है। 

बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय मुख्यालय में उनसे दिन भर की पूछताछ के बाद उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। व्यापारियों को राष्ट्रीय राजधानी में दिन में एक विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। रेड्डी हैदराबाद स्थित अरबिंदो फार्मा कंपनी के प्रमुख हैं और शराब के कारोबार में लगे हुए हैं। वहीं बाबू Pernord Ricard नाम की एक कंपनी के प्रमुख हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दोनों व्यवसायियों को दिल्ली आबकारी नीति धन शोधन मामले में ईडी की चल रही जांच में शामिल होने के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। यह कदम प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के निजी सहायक देवेंद्र शर्मा से पूछताछ के बाद आया है। मामले में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पांच जगहों पर छापेमारी की गई।

टॅग्स :Excise Departmentप्रवर्तन निदेशालयED
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला