लाइव न्यूज़ :

9 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश के लिए नए प्रभारी नियुक्त, दिल्ली चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी में बदलाव, देखिए लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2025 12:13 IST

घनेन्द्र भारद्वाज को उत्तराखंड का सह प्रभारी और विजय फुलारा को हिमाचल प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों ने बताया कि इन नियुक्तियों से स्थानीय नेतृत्व को मजबूती मिलेगी।प्रवासी भारतीय समुदायों के बीच पहुंच बढ़ाने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।लद्दाख के प्रभारी प्रभाकर गौड़ बनाए गए हैं।

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को विभिन्न राज्यों के लिए संगठनात्मक भूमिकाओं और विदेश समन्वय के लिए नये पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए नयी सूची जारी की। इन नियुक्तियों की औपचारिक घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक के हस्ताक्षर वाले पत्र के माध्यम से की गई। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय को पार्टी का विदेशी समन्वयक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी भी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के लिए अन्य सह प्रभारियों के तौर पर विशेष रवि, अनिल झा और सुरेंद्र कुमार को मनोनीत किया गया है।

आम आदमी पार्टी (आप) 2025ः नई सूची

दिलीप पांडेयः विदेशी समन्वयक

दिलीप पांडेयः उत्तर प्रदेश सह प्रभारी

विशेष रवि, अनिल झा और सुरेंद्र कुमारः उत्तर प्रदेश सह प्रभारी

जितेंद्र सिंह तोमरः मध्य प्रदेश

राजेश गुप्ताः कर्नाटक

ऋतुराज गोविंदः हिमाचल प्रदेश

महेंद्र यादवः उत्तराखंड

धीरज टोकसः राजस्थान

प्रकाश जरवालः महाराष्ट्र

प्रियंका कक्कड़ः तेलंगाना

शेली ओबेरॉयः केरल

पंकज सिंहः तमिलनाडु

प्रभाकर गौड़ः लद्दाख

संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के लिए नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। मध्य प्रदेश के प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर, कर्नाटक के लिए राजेश गुप्ता, हिमाचल प्रदेश के लिए ऋतुराज गोविंद, उत्तराखंड के लिए महेंद्र यादव, राजस्थान के लिए धीरज टोकस, महाराष्ट्र के लिए प्रकाश जरवाल, तेलंगाना के लिए प्रियंका कक्कड़, केरल के लिए शेली ओबेरॉय, तमिलनाडु के लिए पंकज सिंह और लद्दाख के प्रभारी प्रभाकर गौड़ बनाए गए हैं। पार्टी ने इन राज्यों के लिए नये सह प्रभारियों की भी नियुक्ति की है।

घनेन्द्र भारद्वाज को उत्तराखंड का सह प्रभारी और विजय फुलारा को हिमाचल प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इन नियुक्तियों से स्थानीय नेतृत्व को मजबूती मिलेगी और संबंधित क्षेत्रों में समन्वय बेहतर होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह कदम आप के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और देश भर तथा प्रवासी भारतीय समुदायों के बीच उसकी पहुंच बढ़ाने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।

टॅग्स :दिल्लीAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस