लाइव न्यूज़ :

टिड्डी दल हमला: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने बुलाई आपात बैठक, अधिकारियों को गुरुग्राम के पास के इलाकों का दौरा करने के निर्देश

By भाषा | Updated: June 27, 2020 16:23 IST

टिड्डियों का दल शनिवार को हरियाणा के गुरुग्राम पहुंचा और अनेक स्थानों पर आसमान में टिड्डियों का जाल सा छा गया।

Open in App
ठळक मुद्देगोपाल राय ने टिड्डी दल के हमले के मद्देनजर शनिवार को एक आपात बैठक बुलाई है।गोपाल राय ने कृषि विभाग के अधिकारियों को गुरुग्राम के पास के इलाकों का दौरा करने के निर्देश दिए।

नई दिल्ली।दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पड़ोसी राज्य हरियाण के गुरुग्राम में टिड्डी दल के हमले के मद्देनजर शनिवार को एक आपात बैठक बुलाई है। अधिकारियों ने बताया कि मंत्री ने प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। गोपाल राय ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘आपात बैठक के बाद स्थिति से निपटने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर एक परामर्श जारी किया जाएगा।’’

उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को गुरुग्राम के पास के इलाकों का दौरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि विकास सचिव, मंडल आयुक्त, निदेशक, कृषि विभाग और दक्षिण तथा पश्चिम दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट बैठक में शामिल होंगे। इससे पहले दिन में टिड्डी दल हरियाण के गुरुग्राम पहुंचा और अनेक स्थानों पर आसमान में टिड्डियों का जाल सा छा गया। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल इनके राष्ट्रीय राजधानी का रुख करने के आसार नहीं है। करीब दो किलोमीटर में फैले टिड्डी दल उपनगरीय शहर को पार करते हुए दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर पहुंचे लेकिन दिल्ली का रुख नहीं किया।

टिड्डी चेतावनी संगठन, कृषि मंत्रालय से जुड़े के़ एल. गुर्जर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘टिड्डी दल पश्मिच से पूर्व की ओर आए हैं। इन्होंने पूर्वाह्न लगभग 11.30 बजे गुरुग्राम में प्रवेश किया।’’ उन्होंने बताया कि टिड्डी दल बाद में हरियाणा के पलवल की ओर बढ़ गए। गुरुग्राम के अनेक निवासियों ने ऊंची इमारतों से टिड्डियों के पेड़-पौधों पर और मकानों की छतों पर छा जाने के वीडियो साझा किए।

गोपाल राय ने टिड्डी दल के हमले के मद्देनजर शनिवार को एक आपात बैठक बुलाई है। (फाइल फोटो)

टिड्डी दल बेवर्ले पार्क, गार्डन एस्टेट और हैरिटेज सिटी के अलावा दिल्ली से लगती सीमा पर सिकंदरपुर की इमारतों के ऊपर भी देखे गए। गौरतलब है कि मई में देश में टिड्डी दलों ने पहले राजस्थान में हमला किया। इसके बाद इन्होंने पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में फसलों को नुकसान पहुंचाया।

टॅग्स :टिड्डियों का हमलादिल्ली सरकारदिल्लीगुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है