लाइव न्यूज़ :

क्या अमित शाह चुनावी रणनीति में फेल हो रहे है?

By शीलेष शर्मा | Updated: February 9, 2020 00:43 IST

विभिन्न टीवी चैनलों ने जो अनुमान जाहिर किए है उनके अनुसार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली की सत्ता पर फिर काबिज़ होने जा रही है. 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की चुनावी रणनीति के चाणक्य कहे जाने वाले गृह मंत्री अमित शाह पर अब सवाल उठने शुरू हो गये हैं कि हर बार अब उनकी चुनावी रणनीति क्यों विफल हो रही है.यह सवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर जो एक्जिट पोल सामने आए है उनकी रोशनी में उभरा है.

भाजपा की चुनावी रणनीति के चाणक्य कहे जाने वाले गृह मंत्री अमित शाह पर अब सवाल उठने शुरू हो गये हैं कि हर बार अब उनकी चुनावी रणनीति क्यों विफल हो रही है. यह सवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर जो एक्जिट पोल सामने आए है उनकी रोशनी में उभरा है.

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड जैसे राज्यों में अमित शाह और मोदी के ऐड़ी से चोटी तक का जोर लगाने के बाद चुनाव में हुई पराजय ने इस सवाल को ओर पैना कर दिया है.

राजधानी दिल्ली में मतदान के बाद जो आंकड़े सामने आए वह पिछले चुनाव की तुलना में लगभग 9.5 फीसदी कम मतदान होने के है. पिछले चुनाव में 67.5 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया लेकिन इस बार यह संख्या घटकर महज़ 61.46 फीसदी पर अटक गई.

विभिन्न टीवी चैनलों ने जो अनुमान जाहिर किए है उनके अनुसार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली की सत्ता पर फिर काबिज़ होने जा रही है. 

भाजपा के लिए इस बात पर संतोष करने का बहाना मिला है कि उसके वोट प्रतिशत में कोई कमी नहीं आई है और वह लगभग 36 फीसदी मतदाताओं को समर्थन हासिल करने में कामयाब रही है, कांग्रेस सबसे बुरी स्थिति में है जो चुनावी जंग में बिल्कुल बाहर नजर आ रही है. 

टीवी चैनलों के अनुमानों के अनुसार कांग्रेस का मत प्रतिशत भी काफी गिरा है और जो तीन से पांच फीसदी के बीच जा पहुंचा है. कांग्रेस को पिछले चुनाव में कोई सीट हासिल नहीं हुई थी लेकिन इस बार 1-2 सीटें मिलने के संकेत मिल रहे है.

केजरीवाल की बिजली, पानी, मुफ्त देने की योजना कामयाब होती नजर आ रही है, इतना ही नहीं व्यापारी वर्ग को भी वह रिझाने में कामयाब रहे, ऐसा अनुमान है. 

हैरानी की बात तो यह है कि व्यापारी वर्ग अमूमन भाजपा का मतदाता माना जाता रहा है लेकिन टीवी चैनलों के आंकड़ों की माने तो चांदनी चौक क्षेत्र जहां सर्वाधिक व्यापारी वर्ग का दबदबा है वहां भी आप बेहतर प्रदर्शन करेगी ऐसे संकेत हैं.

दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें है और हर संसदीय क्षेत्र में दस-दस विधानसभा क्षेत्र हैं, इन सभी सातों संसदीय क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी 55 से 60 फीसदी के बीच वोट प्रतिशत हासिल करने में कामयाब होती नजर आ रही है जबकि भाजपा 35 और कांग्रेस 3 से पांच फीसदी.

टीवी चैनलों के अनुमानित आंकड़ों से परेशान  गृह मंत्री अमित शाह ने आनन-फानन में भाजपा के दिल्ली के सभी सांसदों को तलब कर डाला यह पता लगाने के लिए कि ‘‘पूरी गणना ज्यों की त्यों, कमल का खेल बिगड़ा क्यों’’.

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहआम आदमी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं