लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः केजरीवाल ने कहा- हमें हराने के लिए बीजेपी के 200 सांसद, 70 केंद्रीय मंत्री, 11 सीएम दिल्ली आ रहे हैं

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 28, 2020 12:54 IST

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए हर पार्टी जमकर पसीना बहा रहा है और एक दूसरे आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। अरिवंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला बोला है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए हर पार्टी जमकर पसीना बहा रहा है और एक दूसरे आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरिवंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला बोला है, जिसमें उन्होंने कहा है कि हमें हराने के लिए सारी पार्टियां एक हो गई हैं।

केजरीवाल ने कहा, 'बीजेपी के 200 सांसद, 70 केंद्रीय मंत्री और 11 मुख्यमंत्री दिल्ली आ रहे हैं। बीजेपी के करीब 250 बड़े नेता दिल्लीवालों को हराने के लिए आ रहे है, दिल्ली के बेटे केजरीवाल को हराने के लिए आ रहे है। दिल्ली के 2 करोड़ लोग का अपमान करने आ रहे है, दिल्ली के बेटे केजरीवाल को रोकने आ रहे है। क्या दिल्ली वाले अपनी बर्दाश्त करेंगे?'

इससे पहले केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह से पूछा था कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध करने वाले कार्यकर्ता शरजील इमाम को बेहद गंभीर बयान देने के बावजूद अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। केजरीवाल ने उस खबर पर प्रतिक्रिया दी थी जिसमें शाह ने उनसे पूछा था कि वह शरजील इमाम के पक्ष में हैं या विरोध में।  आपको बता दें कि दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है, जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। दिल्ली चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1,47,03,692 है जिसमें 1,46,92136 सामान्य मतदाता तथा 11,556 सर्विस वोटर हैं।

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई थी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी थी, जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी थी। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)विधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर